बेंगलुरु में टेलीकॉम निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, ग्वालियर बनेगा नया निवेश हब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 सितंबर को बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य ग्वालियर में विकसित हो रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश के अवसरों को प्रस्तुत करना है।
- सीएम डॉ. यादव बेंगलुरु में उद्योगपतियों के साथ ग्वालियर टीएमजेड के संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
- इन्वेस्टर्स राउंड टेबल में राज्य की औद्योगिक नीतियों और निवेश सहयोग की जानकारी दी जाएगी।
- कार्यक्रम में भारत सरकार के संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहेंगे।
- मुख्यमंत्री प्रमुख तकनीकी संस्थानों का दौरा कर मध्यप्रदेश के लिए संभावित सहयोग के अवसर तलाशेंगे।
निवेशकों को राज्य सरकार की नीतियों और संसाधनों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक के माध्यम से ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से इस क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं और अधिक विकसित होंगी। मुख्यमंत्री का बेंगलुरु का दौरा दोनों राज्यों के बीच तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगा, जिससे मध्यप्रदेश में टेलीकॉम उद्योग को नई दिशा मिलेगी।
source jansampark bhopal
Continue With Google
Comments (0)