सड़कों से होगा विकास का मार्ग प्रशस्त: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रीय विकास के लिए सड़कों को महत्वपूर्ण बताते हुए राजौदा-केलोद-डबलचौकी मार्ग का भूमि-पूजन किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना से हाट पिपल्या क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

  • लगभग 98 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 32 किलोमीटर लंबा राजौदा-केलोद-डबलचौकी मार्ग।
  • इससे 25 गांव के 70 हजार से अधिक ग्रामीणों को फायदा होगा।
  • देवास जिला मुख्यालय की दूरी 40-45 किलोमीटर कम होगी।
  • मुख्यमंत्री ने सुखलिया से टिगरिया मार्ग निर्माण की भी घोषणा की, 12 किलोमीटर लंबा यह मार्ग 1140 लाख रुपए की लागत से बनेगा।
  • 20 गांव की 20 हजार से अधिक आबादी को होगा लाभ।

मुख्यमंत्री ने सेवा-संकल्प अभियान में सभी से सहभागिता करने की अपील की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। राज्य सरकार की स्वामित्व योजना से 50 लाख ग्रामीण अभिलेखों की नि:शुल्क रजिस्ट्री कराई जा रही है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, विधायक श्री मनोज चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने विधायक श्री मनोज चौधरी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। source jansampark bhopal