आज विधायक कार्यालय पर दुर्गा वाहिनी की बेटियों का विधायक ने किया सम्मान,संगठन को 05 हजार की भेंट की सम्मान निधि

 

आष्टा  । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने विधायक कार्यालय पर आई आष्टा नगर की हिन्दू बेटियों के संगठन दुर्गा वाहिनी की बेटियों का विजय दशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहित सोनी,विशाल चौरसिया,दीपक राठौर,आनन्द गोस्वामी,दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष श्रीमति आरती राठौर की उपस्तिथि में स्वागत एवं सम्मान किया । विजयदशमी उत्सव समिति के निकले विशाल चल समारोह में इस वर्ष दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष आरती राठौर के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी की बेटियों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति एवं सेवा से खुश होकर विधायक श्री इंजीनियर ने संगठन को 05 हजार की सम्मान राशि भी भेंट कर सभी बेटियों को रामनामी दुपट्टे पहना कर उनका सम्मान किया ।