उत्कृष्ट कार्य के लिए दैनिक जागरण के संवाददाता एडवोकेट अक्षत पाठक सम्मानित

आष्टा। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सक्रिय योगदान के लिए दैनिक जागरण आष्टा के संवाददाता एडवोकेट अक्षत पाठक को सम्मानित किया गया।

भोपाल से आए दैनिक जागरण के श्री अरविंद शर्मा जी द्वारा एडवोकेट अक्षत पाठक को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

सम्मान मिलने पर अक्षत पाठक ने दैनिक जागरण परिवार एवं श्री अरविंद शर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे आगे भी निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।