वनडे 2025 में रोहित शर्मा का दबदबा, सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
भारतीय टीम का प्रदर्शन साल 2025 में वनडे प्रारूप में शानदार रहा और इस साल भारत के लिए वनडे प्रारूप में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस साल वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर कोहली रहे तो रोहित इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे, लेकिन बात अगर इस साल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बैटर की हो तो उसमें रोहित शर्मा ने बाजी मारी। रोहित शर्मा अब भारत के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं और उन्होंने साल 2025 में 14 वनडे मैचों की 14 पारियों में कुल 24 छक्के लगाए और उनके बल्ले से इस दौरान 650 रन भी निकले साथ ही उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतकीय पारियां भी खेली। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल रहे जिन्होंने 14 मैचों की 11 पारियों में कुल 13 छक्के लगाए और उन्होंने 2 अर्धशतक के साथ 367 रन बनाए। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली रहे जिन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में 13 छक्के लगाए और कोहली के बल्ले से साल 2025 में वनडे में 651 रन निकले जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे। इसके बाद इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर रहे जिन्होंने 11 मैचों की 10 पारियों में 10 छक्के लगाए। श्रेयस ने इस साल 5 अर्धशतक की मदद से 496 रन भी बनाए। भारत की तरफ से साल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप बैटर्स की लिस्ट में 5वें स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रहे जिन्होंने 8 मैचों की 7 पारियों में 9 छक्के जड़े। हार्दिक ने इस साल वनडे प्रारूप में सिर्फ 135 रन ही बनाए जबकि कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से इस साल वनडे में 11 मैचों की 11 पारियों में 8 छक्के निकले। गिल ने 2 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 490 रन बनाए।
भारतीय टीम का प्रदर्शन साल 2025 में वनडे प्रारूप में शानदार रहा और इस साल भारत के लिए वनडे प्रारूप में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस साल वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर कोहली रहे तो रोहित इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे, लेकिन बात अगर इस साल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बैटर की हो तो उसमें रोहित शर्मा ने बाजी मारी।
रोहित शर्मा अब भारत के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं और उन्होंने साल 2025 में 14 वनडे मैचों की 14 पारियों में कुल 24 छक्के लगाए और उनके बल्ले से इस दौरान 650 रन भी निकले साथ ही उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतकीय पारियां भी खेली। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल रहे जिन्होंने 14 मैचों की 11 पारियों में कुल 13 छक्के लगाए और उन्होंने 2 अर्धशतक के साथ 367 रन बनाए।
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली रहे जिन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में 13 छक्के लगाए और कोहली के बल्ले से साल 2025 में वनडे में 651 रन निकले जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे। इसके बाद इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर रहे जिन्होंने 11 मैचों की 10 पारियों में 10 छक्के लगाए। श्रेयस ने इस साल 5 अर्धशतक की मदद से 496 रन भी बनाए।
भारत की तरफ से साल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप बैटर्स की लिस्ट में 5वें स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रहे जिन्होंने 8 मैचों की 7 पारियों में 9 छक्के जड़े। हार्दिक ने इस साल वनडे प्रारूप में सिर्फ 135 रन ही बनाए जबकि कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से इस साल वनडे में 11 मैचों की 11 पारियों में 8 छक्के निकले। गिल ने 2 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 490 रन बनाए।
news@sehorenewsdarpan.com