सबके साथ,सबके सहयोग से सिद्दीकगंज उप-मंडी को मिलेगी गति,आस-पास के किसानों की उपज यही हो नीलम करेंगे प्रयास-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर
स्ववित्त योजना के अंतर्गत सिद्धिकगंज अप मंडी में 12 दुकानों के निर्माण कार्य का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया भूमि पूजन
आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र की जावर तहसील के अंतर्गत आने वाली उप मंडी सिद्धिकगंज में व्यापारियों को नीलामी,खरीदी, कार्य के पूर्व सुविधाओं में वृद्धि के लगातार प्रयास किया जा रहे हैं । जो कमियां है,जिसकी आवश्यकता है,वो सब सुविधाए हम उप मंडी सिद्धिकगंज में व्यापारियों को उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास कर रहे है । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मप्र सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने घोषणा की है की ये वर्ष किसानों के कल्याण को समर्पित होगा । मेरे प्रयास होंगे कि में किसानों की सुविधा के लिये इस उप मंडी को सुविधाओ से लैस कर यही नीलामी कार्य शुरू हो । इस ही कड़ी में आज स्ववित्त योजना के तहत 39 लाख 62 हजार की लागत से बनने वाली 12 सेन्ड्री शॉप दुकानों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है । उक्त उदगार आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज उप मंडी सिद्दीकगंज में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि जब तक व्यापारियों,मंडी प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों,किसान भाईयों, हम्माल तुलावटी बंधुओ का सहयोग नही होगा मंडी का सुचारू चलना सम्भव नही है,क्योकि ये सब एक दूसरे के पूरक है । हमने प्रयास किये थे कि भावन्तर योजना के तहत सोयाबीन आदि यही तुले । अब हमारा लक्ष्य है गेंहू चने की खरीदी यही हो । विधायक ने जावर मंडी सचिव प्रहलादसिंह मालवीय एवं इंजीनियर को निर्देश दिये कि वे यहा के व्यापारियों के साथ बैठे एवं उप मंडी में क्या क्या सुविधाए चाहिये उसका एस्टीमेट बनाये ओर मुझे दे, में मुख्यमंत्री जी से मिल कर सुविधाओ को उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास करूंगा । उप मंडी में बाउंड्रीवाल,लाइट,पानी,शेड,गोदाम,सुरक्षा आदि की आवश्यकता है जो पूरी करेंगे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की इस उप मंडी का जाग्रत होना व्यापारियों के सहयोग के बिना संभव नही है,मुझे पूरी उम्मीद है कि व्यापारी पूरा सहयोग करेंगे । जब ये मंडी सुचारू रूप से चलने लगेगी तब यहा का व्यापार व्यवसाय बढेगा,लोगो को रोजगार मिलेगा ।
सिद्दीकगंज के आस पास 50 से 60 ग्राम लगते है,अभी किसान भाई अपनी उपज आष्टा जावर मंडी बेचने जाते है,जब यही खरीदी शुरू होगी तो उनेह भाड़ा नही लगेगा,समय की भी बचत होगी । उनका प्रयास है कि सिद्धिकगंज क्षेत्र के आसपास के जितने किसान भाई है उन्हें अपनी कृषि उपज बेचने के लिए 20 से 30 किलोमीटर दूर आष्टा या जावर नही जाना पड़े । उन्हें इतनी दूरी पर अपनी कृषि उपज बेचने ना जाना पड़े इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे है, कि उप मंडी सिद्धिकगंज में ही किसानों की कृषि उपज तुले । विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने व्यापारियों की सुविधाओं में भी वृद्धि करने के तहत गत दिवस उप मंडी जावर का निरीक्षण किया था वहां पर सुविधाओं में वृद्धि के भी प्रयास किया जा रहे हैं । इसी कड़ी में आज उप मंडी सिद्धिकगंज में 12 सेन्ड्री शॉप दुकानों का निर्माण कार्य का आज भूमिपूजन किया ।
इस अवसर पर सिद्दीकगंज के वरिष्ठ व्यापारी पीयूष देशलहरा के निवास पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का स्वागत सम्मान किया गया । उप मंडी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केशव, धर्मेंद्र पहलवान, महेंद्र सिंह ठाकुर भानाखेड़ी, अशोक राठौर, राजेंद्र धारवा, महेंद्र काजले, महेंद्र ठाकुर, लक्ष्मी नारायण वर्मा, ज्ञानसिंह ठाकुर, नारायणसिंह, धर्मेंद्र मालवीय, राजेंद्र सिंह पटेल, मोहन सिंह,जावर मंडी सचिव प्रहलाद सिंह मालवीय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, व्यापारी आदि उपस्थित थे