विधायक ने अपने मतदान केंद्र मुल्लानी पहुच कर एसआईआर कार्य की समीक्षा की
the-mla-reached-his-polling-station-in-mullani-and-reviewed-the-sir-special-investigation-report-work
आष्टा । मंडल स्तर पर एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठकों का दौर संपन्न होने के बाद अब आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के शक्ति केंद्रों पर समीक्षा बैठकों का दौर शुरू हुआ । आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कोठरी मंडल के शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले अपने गृह ग्राम मुल्लानी में पहुच कर पोलिंग बूथ क्रमांक 315, 316, 317 पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की समीक्षा की। शक्ति केंद्र पर पहुंचकर एसआईआर को लेकर अभी तक किए गए करणीय कार्य की समीक्षा कर आगामी करणीय कार्यों को लेकर निर्देश दिए ।
इस अवसर पर बूथ की टोली उपस्तिथ रही ।
news@sehorenewsdarpan.com