कुबरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले रूद्राक्ष महोत्सव के यातायात डायवर्जन व्यवस्था , विभिन्न जिलों के अधिकारयों के साथ बैठक,पुलिस प्रसाशन अलर्ट मोड पर

traffic-diversion-arrangements-for-the-rudraksha-festival-being-held-at-kubereshwar-dham-meeting-with-officials-from-various-districts-and-the-police-administration-is-on-high-alert

कुबरेश्वर धाम  में आयोजित होने वाले  रूद्राक्ष महोत्सव के यातायात डायवर्जन व्यवस्था ,  विभिन्न जिलों के अधिकारयों के साथ बैठक,पुलिस प्रसाशन अलर्ट मोड पर

रूद्राक्ष महोत्सव के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन प्लान को लेकर विभिन्न जिलों के अधिकारयों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

रेलवे एवं आरपीएफ अधिकारियों के साथ भी की गई चर्चा

कुबरेश्वर धाम का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण

यातायात डायवर्जन व्यवस्था 

➡️दिनांक 14 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक जिला सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले रूद्राक्ष महोत्सव के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ यातायात प्लान को लेकर पुलिस कन्‍ट्रोल रूम सीहोर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

➡️उक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, देहात जोन भोपाल श्री संजय तिवारी, पुलिस उप महानिरीक्षक, देहात रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल तथा पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिला सीहोर, रेल्वे (भोपाल/सीहोर), भोपाल देहात, भोपाल शहर एवं देवास जिले के उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर निम्न निर्देश दिए गए—

रूद्राक्ष महोत्सव के दौरान यातायात डायवर्जन व्यवस्था पर चर्चा एवं निर्देश :-

रुद्राक्ष महोत्सव एवं शिव महापुराण कथा आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न मार्गो से डायवर्ज़न किया गया है, यह डायवर्ज़न दिनांक 12.02.2026 के प्रातः 6:00 बजे से दिनांक 21.02.2026 के प्रातः 6:00 बजे तक रहेगा|
                                डायवर्सन प्लान

✅भोपाल तरफ से आने वाले भारी वाहन थाना-परवलिया अंतर्गत मुबारकपुर जोड़ एवं थाना-खजूरी अंतर्गत तुमड़ा जोड़ से होकर श्यामपुर-कुरावर-ब्यावरा-शाजापुर-मक्सी से होकर देवास इंदौर जायेगे।

✅इसी प्रकार देवास ,इंदौर से आने वाले भारी वाहन देवास से मक्सी-शाजापुर-ब्यावर- कुरावर-श्यामपुर होते हुए भोपाल जायेगे।

✅भोपाल से आष्टा-देवास-उज्जैन-इंदौर जाने वाले छोटे वाहन एवं सवारी वाहन सीहोर न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ से अमलाहा होते हुए आष्टा, देवास,उज्जैन ,इंदौर जायेगे
✅इसी प्रकार इंदौर-उज्जैन-देवास से भोपाल जाने वाले छोटे वाहन एवं सवारी वाहन आष्टा-अमलाहा-भाऊखेड़ी जोड़-न्यू क्रिसेंट चौराहा होते हुए भोपाल जायेगे।

✅भोपाल से एवं इंदौर-देवास-उज्जैन से कुबरेश्वर धाम सीहोर कथा स्थल पर आने वाले वाहन अपने नियमित मार्ग हाईवे से होकर बिना किसी डायवर्सन के सीधे कुबरेश्वर धाम कथा स्थल तक पहुंचेंगे एवं धाम पर बनाई गई विभिन्न पार्किंग में वाहन को व्यवस्थित पार्क कर कुबरेश्वर धाम मंदिर/कथा स्थल पर पहुंचेंगे । 

➡️सभी डायवर्जन पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग, टेंट, टेबल-कुर्सी, पी.ए. सिस्टम, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैनर एवं संकेतक सहित बल की मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ।

➡️डायवर्जन मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए।

➡️डायवर्जन क्षेत्रों में बड़ी क्रेन, आपात स्थिति हेतु गैस कटर/वेल्डिंग कटर एवं योग्य मैकेनिक उपलब्धता।

➡️सभी डायवर्जन पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाये।

➡️सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं एवं गतिविधियों का त्वरित आदान-प्रदान किया जाए।

रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओ पर चर्चा

✅ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान समय पर विशेष निगरानी रखी जाए।

✅श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे, जिनमें पानी, प्रकाश एवं शौचालय की व्यवस्था की जाए।

✅होल्डिंग एरिया में बैनर, पोस्टर एवं पी.ए. सिस्टम लगाए जाए।

✅ट्रेनों की स्थिति की निरंतर घोषणा एवं प्रचार-प्रसार किया जाए।

✅रेलवे स्टेशन के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए।

✅रेलवे स्टेशन पर रेलवे बल एवं आरपीएफ आपसी समन्वय से पूर्व निर्धारित योजना अनुसार कार्य किया जाए।

✅संबंधित अधिकारियों का पृथक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का साझा किया जाए।

ड्यूटी पर तैनात बल की मूलभूत सुविधाएँ

✅बाहर से आने वाले बल के ठहरने के स्थानों पर सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाए।

✅बल के आवागमन हेतु समुचित वाहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

✅ग्राम कोटवार एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का प्रभावी उपयोग ड्यूटी में किया जाए।

कुबरेश्वर धाम का भ्रमण एवं निरीक्षण

➡️बैठक के उपरांत कुबरेश्वर धाम का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाकर उपस्थित अधिकारियों एवं विट्ठलेश्वर सेवा समिति के पदाधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए गए। 

✅धाम में कथा पंडाल, भोजनशाला, अस्पताल एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

✅धाम परिसर में एलईडी स्क्रीन एवं सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

✅विशेष रूप से निर्मित कॉरिडोर की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

✅हेलीपैड, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड का निरीक्षण एवं पार्किंग स्थलों पर प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

✅भोजनशाला, कथा पंडाल एवं पृथक डोमों में श्रद्धालुओं की बैठने की क्षमता का आंकलन कर सुरक्षित अस्थायी डोम स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

✅धाम के प्रवेश एवं निर्गम मार्गों तथा अस्थायी रूप से बनाए गए वॉच टावर का निरीक्षण किया गया।

उपस्थित अधिकारीगण

श्रीमती सुनीता रावतअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, श्री नीरज चौरसिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकभोपाल (देहात), श्री बसंत कुमार एडीसीपी यातायात भोपाल, श्रीमती नीतू डावर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल, डॉ. अभिनंदन शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर, सुश्री पूजा शर्मा एसडीओपी सीहोर, श्री प्रवीण चढोकर प्रभारी एसडीओपी आष्टा, श्री देवेंद्र यादव एसीपी यातायात भोपाल, श्री उपेंद्र यादव रक्षित केंद्र, सीहोर, निरीक्षक रविंद्र यादव थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक सुनील मेहर थाना प्रभारी, मंडी, निरीक्षक पवन डागरी यातायात, देवास, निरीक्षक देवेश गोलानी (आरपीएफ), सूबेदार बृजमोहन धाकड़ यातायात, सीहोर, सूबेदार अजय भिरे प्रभारी एमटीओ, उनि. सुनील शर्मा (प्रभारी रेडियो), श्रीमती रेखा जोझा (प्रभारी जिला विशेष शाखा, सीहोर) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।