मार्मिकता से भरा माँ बेटी के मिलन का पल ,बच्ची को सौंपते हुए पुलिस अधिकारी भी हुए भावुक

the-moment-of-the-mother-daughter-reunion-was-deeply-touching-and-even-the-police-officer-became-emotional-while-handing-over-the-child

मार्मिकता से भरा माँ बेटी के मिलन का पल ,बच्ची को सौंपते हुए पुलिस अधिकारी भी हुए भावुक

3 साल की बच्ची गुमने की सूचना पर सीहोर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर बच्ची को खोज कर परिजनों को सुपुर्द किया 

दिनांक 3 फरवरी 2026 की दोपहर को थाना कोतवाली पर  पोस्ट ऑफिस के पास सीहोर निवासी 3 वर्षीय बालिका आराध्या के परिजनों द्वारा सूचना दी गई की आराध्य घर के बाहर खेलते समय गुम गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनंदना शर्मा एवं थाना प्रभारी रविंद्र यादव गुम  बालिका की तलाश में तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुए एवं आने जाने के रास्तों पर नाकाबंदी की गई। बालिका की सर्चिंग के लिए अलग-अलग टीम लगाकर रवाना की गई, सीसीटीवी फुटेज देखने हेतु टीम लगाई गई एवं साइबर टीम को एक्टिव किया गया।
           वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन एवं पुलिस टीमों की संयुक्त कार्यवाही से गुम बालिका को तत्काल ही खोज कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। 
        पुलिस की संवेदनशील त्वरित कार्यवाही एवं क्विक रिस्पांस पर बालिका के परिजनों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद प्रेषित किया गया।