आष्टा में हुई गोली बारी की घटना, मामूली विवाद में युवक पर दागी गोली

firing-incident-took-place-in-ashta-youth-shot-in-a-minor-dispute

आष्टा में हुई गोली बारी की घटना, मामूली विवाद में युवक पर दागी गोली

आष्टा में हुई गोली बारी की घटना।

मामूली विवाद में युवक पर दागी गोली

आष्टा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हाईवे गोलीबारी के आरोपियों को गाड़ी हथियार सहित 2 घंटे मे गिरफ्तार*

 सेमनरी निवासी सचिन नायक पिता मोरसिंह को पैर पर गोली मारी।प्राथमिक उपचार के पश्चात भोपाल रेफर किया गोली मारने की घटना कचनारिया जोड़ इंदौर भोपाल हाईवे पर हुई ।कोटा के रहने वाले हैं तीन युवक थे जिनके पास अवैध 32 बोल पिस्टल थी।गाड़ी क्रासिंग के दौरान मामूली एक्सीडेंट पर दोनों पक्ष में तकरार चल रही थी और घायल युवक को डराने के लिए पिस्टल निकालकर चलाई जो उसके पैर में लगी। घटना के बाद तीनों आरोपी कार को उमरसिंगी ग्राम में खड़ी करके भाग रहे थे। जिन्हें पुलिस ने पीछा करके पकड़ा। कोटा राजस्थानके तीन लोगो को दबोचा,12 बोर का अवैध पिस्टल जप्त, टीआई आष्टा ने की पुष्टि,कार्यवाही जारी,मामला दर्ज आष्टा पुलिस आरोपितों से कर रही पूछताछ।

 इंदौर–भोपाल हाईवे पर कचनारिया जोड़ के पास एक काले रंग की XUV कार क्रमांक RJ20UA9388 में सवार युवकों द्वारा एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गई। इस पर दोनों पक्षों में बहस हुई। बहस के दौरान कार सवार एक युवक ने पिस्टल से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के पैर में गोली मार दी और तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना 112 के माध्यम से थाना आष्टा को प्राप्त हुई। सूचना पर प्रभारी एसडीओपी आष्टा श्री प्रवीण चढ़ोकर एवं थाना प्रभारी आष्टा श्री गिरिश दुबे पुलिस बल के साथ शासकीय अस्पताल आष्टा पहुंचे, जहाँ घायल से जानकारी प्राप्त कर तत्काल मौके पर रवाना हुए।

मुखबिर की सूचना पर वाहन उमरसिंघाई गांव में खड़ा पाया गया। तत्पश्चात पुलिस की दो टीमों द्वारा बेदाखेड़ी जंगल क्षेत्र में सर्च कर, तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

 *घायल व्यक्ति*
- सचिन कुमार पिता मोरसिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी मेवाड़ा कॉलोनी, आष्टा।

 *हिरासत मे लिए गए आरोपी*
1. शेवी खान पिता मकदूम अहमद, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोटा
2. शहनवाज उर्फ सोनू पिता सलीम अहमद, उम्र 28 वर्ष, निवासी कोटा
3. विक्की पिता मंजूर, उम्र 20 वर्ष, निवासी पाली
तीनो आरोपीयों के राज्य राजस्थान मे स्थानीय थानो मे आपराधिक रिकार्ड तलाश किये जा रहे है।आरोपी शेवी खान उर्फ़ अमन पिता मखदूम को साथियो द्वारा जिला कोटा राजस्थान से हत्या के प्रयास मामले मे फरार होना भी बताया गया है।

तीनों आरोपियों को हिरासत मे लेकर आरोपियों के विरुद्ध अप क्र 71/26 धारा 109(1),296(b), 3(5)bns के अंतर्गत प्रथम सूचना पंजीबद्ध की गयी है।
  *आरोपियों से बरामद सामग्री*
एक 32 वोर पिस्टळ, 2 मैगजीन, 04 जिन्दा कॉरतूस,महिंद्रा xuv कार बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है