फ़र्ज़ी झोला छापो पर की कार्यवाही,झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप 

action-taken-against-fake-doctors-panic-spreads-among-quack-doctors

फ़र्ज़ी झोला छापो पर की कार्यवाही,झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप 

फ़र्ज़ी झोला छापो पर की कार्यवाही आष्टा स्वस्थ्य विभाग निरीक्षण दल द्वारा कार्यवाही की गई, जिसमे ग्राम भोंरा, बड़ोदिया गाडरी, खाचरोद में एक साथ कार्यवाही की गई। जिसमे दो फ़र्ज़ी क्लिनिकों को सील किया गया एवं अन्य को नोटिस दिया गया। जिसमे ग्राम भोंरा के फ़र्ज़ी बंगाली चिकित्सक अभिजीत टिकाकर क़े क्लिनिक को बंद किया गया, वहीं ग्राम खाचरोद के डॉक्टर एस.आई.अली टीम को देखकर  क्लिनिक छोड़ कर चले गए, उनके क्लिनिक को टीम द्वारा बंद किया जाकर नोटिस दिया गया। सभी चिकित्सकों को मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपनी योग्यता के अलावा अन्य पेथी मै उपचार करने से मना किया गया। साथ ही दवाइयों के अनावश्यक भण्डारण को प्रतिबंधित किया गया है।डॉ भूपेंद्र परमार और टीम की कार्यवाही जारी , झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप