14 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

the-final-voter-list-will-be-published-on-february-14-2026

निर्वाचन आयोग ने जारी किया एसआईआर प्रक्रिया का संशोधित कार्यक्रम

 

अब 11 दिसंबर तक पूर्ण किया जाएगा गणना पत्रक एवं सत्यापन का कार्य

 

14 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

 

सीहोर30  नवंबर2025

 

      भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में संशोधन करते हुए सभी चरणों की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। आयोग द्वारा जारी नवीन एसआईआर कार्यक्रम के अनुसार घर-घर गणना पत्रक एवं सत्यापन का कार्य अब 11 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगीजिसके बाद 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियाँ स्वीकार की जाएँगी।

 

      संशोधित कार्यक्रम अनुसार दावे और आपत्तियों पर सुनवाईसत्यापनप्रपत्रों की जांच तथा निर्णय प्रक्रिया निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (EROs) द्वारा 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक निरंतर रूप से की जाएगी। संशोधित कार्यक्रम अनुसार जाँच और अंतिम प्रकाशन की अनुमति के लिए आयोग को भेजे जाने वाले प्रस्ताव की समय-सीमा 10 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआरका कार्य किया जा रहा है। ताकि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।