डॉ. अमित मंकोड़ी बने सीहोर जिले के मध्य प्रदेश प्रेस क्लब अध्यक्ष

dr-amit-mankodi-became-the-president-of-madhya-pradesh-press-club-of-sehore-district

डॉ. अमित मंकोड़ी बने सीहोर जिले के मध्य प्रदेश प्रेस क्लब अध्यक्ष

डॉ. अमित मंकोड़ी बने सीहोर जिले के मध्य प्रदेश प्रेस क्लब अध्यक्ष

आष्टा। मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी ने संगठन विस्तार की भावना के अनुरूप, उज्जैन संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह बैंस की अनुशंसा पर सीहोर जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के संवाददाता  डॉ. अमित मंकोड़ी (आष्टा) को सीहोर जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।

डॉ. मंकोड़ी का कार्यकाल दो वर्षों का रहेगा। प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जोशी ने भरोसा व्यक्त किया है कि डॉ. मंकोड़ी जिले के सभी पूर्णकालिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएँगे और उन्हें मध्य प्रदेश सरकार से मिलने वाले सभी लाभ मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के माध्यम से दिलाने का कार्य करेंगे।
इस मनोनयन पर पत्रकार जगत में हर्ष का माहौल है। सभी ने डॉ. अमित मंकोड़ी को उनके यशस्वी कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।