ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान का ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
the-gram-panchayat-level-program-of-the-gramoday-se-abhyuday-madhya-pradesh-campaign-was-organized
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान का ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आष्टा के द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान एवं स्वामी विवेकानंद जयंती पखवाड़े के अंतर्गत नवांकुर संस्था भीलखेडी शिव शक्ति ग्राम विकास समिति द्वारा कोठरी सेक्टर के ग्राम ग़वाखेड़ा में ग्राम पंचायत स्तरीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री भगवत शरण लोधी सेक्टर प्रभारी राधेश्याम वर्मा मेंटर्स मुकेश राठौर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर संस्था के शिक्षक गण के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, सेक्टर प्रभारी राधेश्याम वर्मा द्वारा जैविक कृषि के बारे में विस्तृत रूप से बताया उन्होंने कहा कि खेती में प्रतिवर्ष रासायनिक खाद का उपयोग हो रहा है,जो हमारी जमीन को तो बंजर बना रहे यह नुकसानदायक है, हमें जैविक कृषि की ओर बढ़ना पड़ेगा जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहे, विकासखंड समन्वयक श्री भगवत शरण लोधी ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं गौपालन के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया एवं सभी को स्वदेशी का शपथ दिलाई खेलकूद,दौड़ में सहभागिता करने वालो छात्रों का शील्ड देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य msw,छात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्कूल के छात्र एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
news@sehorenewsdarpan.com