Jabalpur News: 22 वर्षीय महिला के पेट से निकाला 22 किलो का दुर्लभ ट्यूमर
Jabalpur News: जबलपुर. सुख सागर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में 22 वर्षीय महिला के पेट से करीब 22 किलो वजन का विशाल और दुर्लभ इंट्रा-एब्डॉमिनल पेल्विक ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया। यह जटिल शल्यक्रिया अस्पताल की अनुभवी सर्जिकल टीम, एनेस्थीसिया विशेषज्ञों और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) …
Jabalpur News: जबलपुर. सुख सागर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में 22 वर्षीय महिला के पेट से करीब 22 किलो वजन का विशाल और दुर्लभ इंट्रा-एब्डॉमिनल पेल्विक ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया।
यह जटिल शल्यक्रिया अस्पताल की अनुभवी सर्जिकल टीम, एनेस्थीसिया विशेषज्ञों और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) स्टाफ के बेहतर समन्वय, तकनीकी दक्षता और समर्पण से पूरी की गई। इस दुर्लभ सर्जरी के साथ संस्थान ने अपने नाम एक नया चिकित्सा रिकॉर्ड भी दर्ज किया है।
आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क इलाज
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीज का संपूर्ण उपचार आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क किया गया। इससे मरीज और उसके परिजनों पर किसी तरह का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा।
सर्जरी के बाद स्थिति स्थिर
सर्जरी के बाद महिला की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। फिलहाल वह चिकित्सकों की सतत निगरानी में सुरक्षित है। यह सफलता सुख सागर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की दक्षता को दर्शाती है। संस्थान समाज के हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
news@sehorenewsdarpan.com