स्वेदशी संकल्प यात्रा का कल  आष्टा में प्रवेश

swadeshi-sankalp-yatra-enters-ashta-tomorrow

स्वेदशी संकल्प यात्रा का कल  आष्टा में प्रवेश

स्वेदशी संकल्प यात्रा का कल  आष्टा में प्रवेश


आष्टा। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के शताब्दीह वर्ष तथा माननीय प्रधानमंत्री महोदय  श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारव एवं स्वदेशी अपनाओ संकल्प को जन जन तक पहुंचाने हेतु कनफेडरशेन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स(केट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में संचालित स्वेदशी संकल्प यात्रा कल  दिन शनिवार को आष्टा में प्रवेश कर रही है।
उक्त जानकारी कनफेडरशेन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स(केट) के जिला सचिव लक्ष्मीनारायण मेवाडा, विशेष सहयोगी अर्जुनसिंह अजनोदिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। साथ ही बताया कि उक्त यात्रा कल  प्रातः 10 बजे कम्युनिटी हाल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सुभाष चैक पर पहुंचेगी। उक्त यात्रा में स्वदेशी अपनाओ का संकल्प लिया जाएगा। यात्रा में मुख्य रूप से क्षेत्रिय विधायक गोपालसिंह इंजिनियर, नपा अध्यक्षा हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा विशेष रूप से शामिल रहेगें वही नगर के समस्त व्यापारी एवं आम नागरिकगण भी उपस्थित रहेंगे।