विधायक पहुचे कन्नौद,सुशीला देवी शर्मा के निधन पर अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि
आष्टा । आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कन्नौद पहुच कर देवास जिले की खातेगांव-कन्नौद विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सुशीला देवी शर्मा जी के दु:खद निधन पर उनके निज-निवास कन्नौद पहुंचकर पूज्य माताश्री के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल शर्मा परिवार के सदस्यो से मिलकर सांत्वना प्रकट की ।