पंचम दिवस कि कथा में श्रद्धालुओं को किया भाव विभोर

on-the-fifth-day-the-story-deeply-moved-the-devotees

पंचम दिवस कि कथा में श्रद्धालुओं को किया भाव विभोर
पंचम दिवस कि कथा में श्रद्धालुओं को किया भाव विभोर

आष्टा ।  ग्राम खड़ीहाट में चलरही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस में व्यासपीठ पर बिराजी कथा वाचक कविता दीदी ने संबोधित करते हुए कहा की बेटी का कभी अपमान ना करें हमारा देश आदिकाल से मातृ प्रधान रहा है शास्त्रों में भी प्रमाण है सीताराम
राधेश्याम कोशल्या नंदन सुमित्रानंदन
आदि आदि । आज गलत खान पान की वजह से देश मे अपराध बढ रहे है । बेटियो को भी फूहड़ वीडियोगीतों पर आधे कपड़े पहन कर अश्लील गानों पर नाचने से बचना चाहिये । आज का युवा युवतियां सोशल मीडिया में जल्दी प्रसिद्ध होने के चक्कर में अपनी आस्मियत को ना परोसे । भागवत

कथा में आज कृष्ण जन्म, कृष्ण लीला, इंद्र का अहंकार मर्दन, गोवर्धन पूजा, भगवान शंकर द्वारा बालकृष्ण के दर्शन का सुंदर वर्णन किया गया । कथा के प्रारम्भ मे एसआर पब्लिक स्कूल की ओर से पूजनीय दीदी का स्वागत किया गया । इस अवसर पर कथा का श्रवण करने  के लिए भुरू भाई मुकाती अध्यक्ष हिन्दू उत्सव समित आष्टा, धारासिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मानसिंह इलाही जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, धरम सिंह आर्य, सुनील कुमार आर्य मण्डल अध्यक्ष मेना, कृपाराम मितवाल, विष्णु परमार ,किशोर डांगर अजनोद, गलतन डांगर अजनोद,सहित चामसी,टीटोरिया, बैजनाथ, डुका, चनोठा आदि गाँव से सेकड़ो की संख्या मे श्रद्धांलु जन कथा का रसपान करने पहुचे ।