ई रिक्शा एवं सीएनजी आंटो एसोसिएशन के चालको की एक बैठक आहुत की गइ

a-meeting-of-the-drivers-of-e-rickshaw-and-cng-auto-association-was-called

ई रिक्शा एवं सीएनजी आंटो एसोसिएशन के चालको की एक बैठक आहुत की गइ

आष्टा। ई रिक्शा एवं सीएनजी आंटो एसोसिएशन के चालको की एक बैठक सांवरिया भोजनालय बस स्टेंड पर आहुत की गइ। जिसमें नगर के समस्त ई रिक्शा एवं सीएनजी आटो चालक उपस्थित रहे। 
उपस्थित सभी ई रिक्शा एवं सीएनजी आंटो ने एक जुट होकर अपनी एसोसिएशन प्रारंभ की। जिसमंे सभी ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर उक्त सभी चालको ने अध्यक्ष के रूप में संदीप खेलवाल (संजुबाबा) एवं उपाध्यक्ष नरेन्द्र राठौर को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप खेलवाल ने बताया कि हम सभी ई रिक्शा एवं सीएनजी आंटो आज से मिलजुल कर एकता के साथ काम करेंगे। हम अपनी किराया लिस्ट तैयार करेंगे, जिससे आनजाने वाले यात्रियों को किसी परेशानी का सामना ना करना पडे। अध्यक्ष संदीप खेलवाल ने सभी चालको का आभार व्यक्त किया। नव नियुक्त का अध्यक्ष एवं बैठक में मुख्य रूप से दिनेश, विशाल, विनोद, रोहित, सलमान भाई, शुभम मेवाडा सहित अनेक चालकगण उपस्थित थे।