सेवादल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 20 जनवरी को

a-crucial-meeting-of-the-seva-dal-congresss-volunteer-wing-will-be-held-on-january-20

सेवादल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 20 जनवरी को

सेवादल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 20 जनवरी को
सभी कांग्रेस जन सफेद पौषाक में जिला कांग्रेस कार्यालय पधारें-राजीव गुजराती
सेवादल कांगे्रस के प्रदेश अवनीश भार्गव बैठक को सम्बोधित
सीहोर। सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक ने बताया कि कल दिनांक 20 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय के पीछे नेहरू पार्क बस स्टेण्ड, सीहोर में सेवादल कांगे्रस तथा सभी कांग्रेस के अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। जिसमें सभी कांग्रेसजनों को सफेद पौषाक में आने का निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य संगठक अवनीश भार्गव, जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के अध्यक्ष राजीव गुराजती, शहर कांग्रेस कमेटी सीहोर के अध्यक्ष घनश्याम यादव तथा जिले के सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण तथा चुने जनप्रतिनिधिगण, पूर्व जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठकांग्रेस के नेतागण उपस्थित रहेगें। श्री गुजराती द्वारा सभी कांग्रेसजनों को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचने की अपील की है।