मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना जावर एवं थाना आष्टा पुलिस की संयुक्त सफलता

joint-success-of-jawar-police-station-and-ashta-police-station-under-muskan-abhiyan

मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना जावर एवं थाना आष्टा पुलिस की संयुक्त सफलता

मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना जावर एवं थाना आष्टा पुलिस की संयुक्त सफलता — दो नाबालिग बालिकाएँ दस्तयाब कर परिजनों को सौंपी गईं

सीहोर।
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत अपहृत एवं लापता बालकों/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना जावर एवं थाना आष्टा पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। दोनों थानों ने अलग-अलग घटनाओं में नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा है।


---

थाना जावर की कार्यवाही

दिनांक 22/06/2024 को भाऊखेड़ा निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट थाना जावर में दर्ज कराई गई थी। इस पर अपराध क्रमांक 215/24 धारा 363 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंपा।

सराहनीय भूमिका
निरीक्षक नीता देअरवाल, आर. 278 पवन पटवा, आर. 55 अनिल चौधरी, म.आर. 784 हीरामणी, सैनिक 168 राहुल, सैनिक 226 बनेसिंह एवं थाना जावर स्टाफ।


---

थाना आष्टा की कार्यवाही

थाना आष्टा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट दिनांक 12.10.2025 को प्राप्त हुई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 477/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने निरंतर प्रयास करते हुए पिछोर जिला शिवपुरी से नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।

पुलिस ने प्रकरण में आरोपी संजीव उर्फ संजय कुशवाह (उम्र 21 वर्ष) निवासी काछी मोहल्ला आष्टा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। बालिका के कथन के आधार पर प्रकरण में अन्य सुसंगत धाराओं का इजाफा किया गया।

सराहनीय भूमिका –
निरीक्षक गिरीश दुबे (थाना प्रभारी आष्टा), उपनिरीक्षक किरण राजपूत, आर. संजय शर्मा तथा आर. 526 अमन।