18 जनवरी को खेला जाएगा एमपीपीएल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच

the-final-match-of-the-mppl-football-tournament-will-be-played-on-january-18th

18 जनवरी को खेला जाएगा एमपीपीएल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच

18 जनवरी को खेला जाएगा एमपीपीएल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच
सीहोर बिल्डअप और लेक सिटी भोपाल टीम के मध्य फाइनल
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही एमपीपीएल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आगामी 18 जनवरी को खेला जाएगा। गत दिनों छिंदवाड़ा को सेमीफाइनल मैच में कांटे की टक्कर में हराने वाली सीहोर बिल्अप सीहोर खिताबी मुकाबले में लेक सिटी भोपाल के मध्य खेला जाएगा। चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में अभ्यास मैच खेले जा रहे है। बुधवार को अपने अभ्यास मैच में बिल्डअप ने सीहोर बाइज को हराया। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, आनंद उपाध्याय, कमलेश अग्रवाल, दीपक गुरुवानी सहित अन्य मौजूद थे।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि चर्च मैदान पर एमपीपीएल का फाइनल मैच भोपाल और सीहोर टीम के मध्य खेला जाएगा। इसके लिए सीहोर बिल्डअप टीम यहां पर सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रही है। बुधवार को सीहोर बाइज और सीहोर बिल्डअप के मध्य मुकाबला खेला गया था। इस अभ्यास मैच में सीहोर बिल्डअप ने सीहोर बाइज को 2-0 से हराया। इस मुकाबले में सीहोर बिल्डअप की ओर से गौतम-पियुष थापा ने एक-एक गोल किया।