कुबेरेश्वरधाम पर मकर संक्रांति पर पूजा-अर्चना कर चढ़ाया तिल गुड़ का लड्डू

at-kubereshwar-dham-devotees-offered-prayers-and-presented-sesame-and-jaggery-ladoos-on-the-occasion-of-makar-sankranti

कुबेरेश्वरधाम पर मकर संक्रांति पर पूजा-अर्चना कर चढ़ाया तिल गुड़ का लड्डू

कुबेरेश्वरधाम पर मकर संक्रांति पर पूजा-अर्चना कर चढ़ाया तिल गुड़ का लड्डू
सीहोर। हर साल की तरह जिला मुख्यालय स्थित मकर संक्रांति के पर्व पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला और विनय मिश्रा सहित अन्य ने पूजा-अर्चना के पश्चात यहां पर तिल गुड़ का लड्डू के भोग का वितरण किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को नियमित रूप से चल रहे भंडारे में प्रसादी का वितरण किया गया। वहीं शुक्रवार से रुद्राक्ष वितरण पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा।
धाम पर पहुंचे कथा वाचक पंडित श्री मिश्रा ने यहां पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं से भेंट की। धाम पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है, उनके  निशुल्क भोजन आदि की व्यवस्था की जाती है। समिति के पंडित विनय मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सुबह से भोग के उपरांत यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को करीब 51 सौ से अधिक तिल गुड के लड्डूओं के अलावा पांच क्विंटल खिचड़ी, 60 क्विंटल से अधिक शुद्ध घी की नुक्ति के अलावा नमकीन आदि का वितरण किया गया।
आज रुद्राक्ष वितरण का अंतिम दिन
 विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में गत वर्ष भव्य रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान इन रुद्राक्षों को विशेष मंत्रों के द्वारा अभिमंत्रित किया गया था, इन अभिमंत्रित रुद्राक्षों का लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को लंबे समय से वितरण किया जा रहा था, लेकिन अब  रुद्राक्ष वितरण का कार्य पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा। इस संबंध में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा और विठलेश सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है मंदिर परिसर में आगामी महोत्सव की तैयारियों का कार्य चल रहा है। जिसके चलते रुद्राक्ष वितरण का कार्य बंद किया जा रहा है। भव्य आयोजन को लेकर इन दिनों समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, गत दिनों कमिश्रर, पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा कलेक्टर और एसपी सहित अन्य आला अधिकारियों ने भी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया था, उन्होंने बताया कि रुद्वाक्ष महोत्सव महाकुंभ की तरह मनाया जाएगा। इस महोत्सव में हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश और विदेश से शामिल होंगे।