युवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

a-legal-awareness-camp-was-organized-on-the-occasion-of-youth-day

युवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

 प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नालसा की डॉन योजना के अंतर्गत सीहोर स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वप्श्री सिंह ने संकल्प वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।

 

      कार्यक्रम में नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करा रहे व्यक्तियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुये उन्हें नशा छोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही नालसा की डॉन योजना के प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर निरीक्षण दौरान श्रीमती स्वप्न श्री सिंह ने वृद्धजनों का हाल-चाल जाना उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की सलाह दी। इस दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।