कुबेरेश्वरधाम पर आज मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव, लगाया जाएगा 56 भोग
annakut-festival-will-be-celebrated-today-at-kubereshwar-dham
कुबेरेश्वरधाम पर आज मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव, लगाया जाएगा 56 भोग
गोपाष्टमी को बृजधाम की झलक दिखाई देगी, उमडेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
आन लाइन शिव महापुराण कथा में पहुंचे श्रद्धालु
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर गोपाष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर वि_लेश सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओ को भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। बुधवार को होने वाले गोपाष्टमी को लेकर गोवर्धन पूजन की झांकी के अलावा 56 भोग सहित अन्य पूजा अर्चना की जाएगी।
मंगलवार को आन लाइन शिव महापुराण के चौथे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अंधकार कोई पदार्थ नहीं होता है। प्रकाश का अभाव होता है, जब प्रकाश आता है तो अंधकार और अज्ञान दूर हो जाता है। शिव पर विश्वास और भरोसा करने से हमें जीवन में उन्नति प्राप्त होती है।
भगवान शिव का ध्यान करने से हमें पापों से मुक्ति मिलती है। उन्हें देवों के देव महादेव हर लेते है। महादेव हमेशा अपने भक्तों के निकट होता है। इस कलिकाल में सबसे सरल पूजा अगर किसी देव की है,तो वह देवाधिदेव महादेव की है।
उन्होंने कहाकि शिव पुराण को सुनने मात्र से ही व्यक्ति के समस्त पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं और इससे शिवलोक में स्थान मिलता है। प्राचीन काल में एक नगर में देवराज नाम का एक ब्राह्मण रहता था. वह बहुत ही दुर्बल, दरिद्र, और वैदिक धर्म से विमुख था। वह किसी प्रकार का कोई धार्मिक कार्य भी नहीं करता और हमेशा धन अर्जित करने में ही लगा रहता था। वह सभी के साथ छल करता था और धोखा देता था। उसने कमाए हुए धन को कभी भी धर्म के काम में नही लगाया।
अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में धाम पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर कुबेश्वर धाम पर जोरो शोरो से तैयारियां की जा रही है। बता दें कि, हर साल की तरह इस साल भी सीहोर जिला मुख्यालय के पास चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में गोपाष्टमी को बृजधाम की झलक दिखाई देगी। हर साल यहां पर दीप पर्व के पश्चात अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी प्रदान की जाती है।
गिरिराज जी के समक्ष छप्पन प्रकार से अधिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इस भोग में पोषक तत्वों वाली खाद्य सामग्री शामिल की जाएगी। इनमें करीब एक दर्जन से अधिक प्रकार की विभिन्न प्रकार की मिठाईयों के अलावा इम्युनिटी को मजबूत करने वाली औषधीय सामग्री जैसे तुलसी, नारियल, अदरक, दही, पनीर, आंवला, पालक, मैथी, ड्राय फ्रूट, कद्दू की सब्जी आदि के पकवान शामिल किए गए है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रकार की शुगर फ्री मिठाई भी बनाई जा रही है।
दीपोत्सव के पश्चात प्रति वर्ष कुबेरेश्वर धाम पर समिति के द्वारा भव्य आयोजन किया जाता है। इस मौके पर मंदिर परिसर में 56 प्रकार की सामग्री से गिरिराज गोवर्धन का प्रतिरूप तैयार किया जाएगा। इसके अलावा रंगोली आदि का निर्माण किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। अन्नकुट महोत्सव सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर के में अन्नकूट के लिए विभिन्न प्रकार के पकवानों की झांकी सजाई जाएगी। अन्नकूट के दर्शन के साथ ही यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
56 प्रकार के मिष्ठान पकवान का भोग अर्पित किया जाएगा
56 प्रकार के मिष्ठान पकवान का भोग अर्पित किया जाएगा। इससे ही विभिन्न आकृतियां उकेरकर झांकी सजाई जाती है। इसलिए इसे अन्नकूट महोत्सव कहते हैं। अन्नकूट प्रसादी का बड़ा महत्व होता है क्योंकि इसमें कई प्रकार की सब्जियां अन्य प्रकार के भोग बनाए जाते है। उस प्रसाद का स्वाद ही अलग होता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
news@sehorenewsdarpan.com