स्वच्छ सड़कों की दिशा में बड़ा कदम, सीहोर जिले में जटायु मशीन संचालन के लिये हुआ ऐतिहासिक एमओयू

a-major-step-towards-clean-streets-a-historic-mou-signed-in-sehore-district-for-the-operation-of-the-jatayu-machine

स्वच्छ सड़कों की दिशा में बड़ा कदम, सीहोर जिले में जटायु मशीन संचालन के लिये हुआ ऐतिहासिक एमओयू

राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)मध्यप्रदेशपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागमध्यप्रदेश शासन की पहल पर 22 जनवरी गुरूवार को एक महत्वपूर्ण Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए गएजिससे आमजन को स्वच्छसुरक्षित और सुंदर सड़कें उपलब्ध कराने की दिशा में नया अध्याय जुड़ गया है। यह MoU जिला पंचायतसीहोर और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के मध्य Fully Mechanized Vehicle Mounted Road Vacuum Litter Collection Machine (जटायु मशीन) के संचालन के लिये किया गया। समझौते पर प्रबंध निदेशकमध्यप्रदेश सड़क विकास निगम श्री भरत यादव एवं संचालक सह आयुक्त पंचायत राज संचालनालय श्री छोटे सिंह के मध्य हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगीमिशन संचालकस्वच्छ भारत मिशन श्री दिनेश जैनसंयुक्त आयुक्तराज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्रीमती शिवानी वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

      जटायु मशीन एक आधुनिक एवं पूर्णतः यंत्रीकृत स्वच्छता समाधान हैजो सड़क एवं हाईवे की प्रभावी सफाई सुनिश्चित करते हुए मैनुअल श्रम पर निर्भरता को कम करती है और पर्यावरणीय स्वच्छता के साथ क्षेत्र की सुंदरता में भी उल्लेखनीय सुधार लाती है। जटायु मशीन के माध्यम से सड़क किनारे फैले कचरेप्लास्टिक एवं धूल का आधुनिक तरीके से संग्रह और निपटान किया जाएगाजिससे नागरिकों को स्वच्छ वातावरणबेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा। यह मशीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के अनुरूप कार्य करते हुए प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंगजैविक कचरे को कम्पोस्टिंग तथा शेष कचरे को सुरक्षित लैंडफिल तक पहुंचाएगी।

 

      जटायु मशीन का संचालन भोपाल-देवास राज्य राजमार्ग के अंतर्गत आने वाले स्थानीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में किया जाएगाजिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को समान रूप से स्वच्छता का लाभ मिलेगा। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को मजबूती देने के साथ आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक सशक्त और सकारात्मक कदम मानी जा रही है।