अभिभाषक संघ आष्टा के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ

the-election-process-of-advocate-association-ashta-has-started

अभिभाषक संघ आष्टा के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ

अभिभाषक संघ आष्टा के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ
नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का आज रहा अंतिम दिन


आष्टा (संवाददाता) अभिभाषक संघ आष्टा के दो वर्षीय कार्यकाल के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से आरंभ हुई थी, जिसका अंतिम दिन आज 30 अक्टूबर 2025 शाम 4 बजे तक निर्धारित था।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुलदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि निर्धारित समय तक विभिन्न पदों के लिए निम्न नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं

अध्यक्ष पद हेतु: तेज सिंह भाटी, नरेंद्र कुमार शर्मा, विजेंद्र सिंह ठाकुर, कृपाल सिंह ठाकुर, दिलीप शर्मा


उपाध्यक्ष पद हेतु: श्रीमती अनीता यादव, तोशनारायण भूतिया, प्रेम सिंह बडगूजर


सचिव पद हेतु: नंदकिशोर सारासिया, कुलदीप शर्मा, सिताराम परमार


सह सचिव पद हेतु: जीवन सिंह खजुरिया, संजय पालीवाल


कोषाध्यक्ष पद हेतु: विक्रम सिंह मकवाना


ग्रंथपाल पद हेतु: बाबूलाल परमार


कार्यकारिणी सदस्य हेतु: राजेंद्र सिंह पचलासिया, रविंद्र सिंह भाटी, योगेंद्र सिंह ठाकुर, कांतिलाल जोशी, भूपेंद्र सिंह राणा, प्रिंस अनुराग धांरवा, महेंद्र कुमार भूतिया एवं दिनेश परमार


नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर 2025 को की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

मतदान प्रक्रिया 13 नवंबर 2025 (गुरुवार) को अभिभाषक संघ कक्ष में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संपन्न होगी। उसी दिन मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किए जाएंगे।