"सरदार@150 महोत्सव" के तहत आयोजित होने वाली पदयात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित  

a-meeting-was-held-regarding-the-preparations-for-the-padyatra-to-be-organised-under-the-sardar150-festival

"सरदार@150 महोत्सव" के तहत आयोजित होने वाली पदयात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित   

"सरदार@150 महोत्सव" के तहत आयोजित होने वाली पदयात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

 

समयपूर्व सुनिश्चित कर ली जाएं पदयात्रा की तैयारियां - सांसद श्री शर्मा

 

सीहोर में 13 नवंबर को आयोजित होगी पदयात्रा

 

सीहोर10 नवंबर 2025

 

      भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में "सरदार@150 महोत्सव" के तहत भोपाल संसदीय क्षेत्र के सीहोर में 13 नवंबर को आयोजित होने वाली पदयात्रा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री शर्मा ने पदयात्रा की तैयारियों तथा पदयात्रा के दौरान मार्ग व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयपूर्व सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि इस पदयात्रा के दौरान सांस्कृतिक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पदयात्रा की सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। इस पदयात्रा का शुभारंभ 13 नवंबर को प्रात: 10 बजे सीहोर स्थित आवासीय खेल परिसर से होगा।

 

      उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के उपलक्ष्य में "सरदार@150 महोत्सव" संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सम्पूर्ण राष्ट्र में पदयात्राओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन पदयात्राओं का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देनाजन जागरूकता फैलाना तथा सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। बैठक के दौरान विधायक श्री सुदेश रायभाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने पदयात्रा के आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादवएसडीएम श्री तन्मय वर्माश्री सन्नी महाजन, श्री सुदीप प्रजापति सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।