माय भारत ने पदयात्रा और कार्यशाला आयोजित कर मनाया मतदान दिवस, युवाओं ने ली मतदान की शपथ
my-bharat-celebrated-voting-day-by-organizing-a-march-and-workshop-and-young-people-took-a-pledge-to-vote
माय भारत ने पदयात्रा और कार्यशाला आयोजित कर मनाया मतदान दिवस, युवाओं ने ली मतदान की शपथ
सीहोर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित माय भारत सीहोर द्वारा हिताय के सहयोग से बालक छात्रावास में मतदाता दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिला युवा अधिकारी निक्की राठौर, छात्रावास अधीक्षक भूपेंद्र सिंह एवं दिनेश बारेला की उपस्थिति रही। श्रीमति निक्की राठौर ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की एवं मतदान के महत्व को समझाया। छात्रावास अधीक्षक द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिताय के निदेशक उमेश पंसारी ने किया। नवीन युवा मतदाताओं को सम्मानित किया गया। जिले के मुख्य मार्ग से पदयात्रा निकालते हुए युवाओं ने मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही एक प्रश्न मंच का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में आभार प्रदर्शन कर मानव श्रृंखला का निर्माण किया किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिओम, तृषा, प्रकाश, मानसी और रेखा सहित अनेक युवाओं की उपस्थिति रही।
news@sehorenewsdarpan.com