आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज आगामी वर्ष में आष्टा पधारेंगे
acharya-mahamandaleshwar-swami-avdheshanand-ji-maharaj-will-visit-ashta-in-the-coming-year
ददरौआ धाम मेहगांव भिंड म प्र में श्री हनुमान जी का चमत्कारिक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है इस मंदिर में श्री हनुमान जी की प्रतिमा डॉक्टर रूप में अव स्थित है जिसके दर्शन हेतु भारी संख्या में देश विदेश से श्रद्धालुजन अपने कष्टों के निवारण हेतु यहां आते है और स्वयं की श्रद्धा और हनुमान कृपा से उनको सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है । इस पूज्य धाम के महंत श्री रामदास जी महाराज है जिनके सद संकल्प से श्रद्धा और विश्वास के इस अनुपम केंद्र पर आचार्य महा मंडलेश्वर जूनापीठाधीश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद जी महाराज अपने श्री मुख से महाकवि महर्षि श्री वाल्मीकि कृत रामायण आधारित श्री राम कथा का श्रवण करवा रहे है सम्पूर्ण देश से यहां पर श्रद्धालू जन पहुँच कर बाल्मीकि कृत श्री राम कथा का श्रवण कर रहे है। आष्टा अंचल पर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज की सदैव सद कृपा रही है स्वामी जी द्वारा स्थापित प्रभु प्रेमी संघ की और से युवा सक्रिय सदस्य शुभम शर्मा ने विगत दिवस यहां पहुंच कर श्री राम कथा का श्रवण किया, पूज्य स्वामी जी से भेंट कर कार्तिक पूर्णिमा दिनांक 5 नवम्बर को ये चमक ये दमक सब कुछ सरकार तुम्हीं से है फेम भजन गायक सुधीर व्यास की विशाल भजन संध्या एवं पादुका पूजन जिसको साहू परिवार के सहयोग से प्रभु प्रेमी संघ ने सफलता पूर्वक आयोजित किया गया था बाबत जानकारी देकर स्वामी जी से आग्रह किया कि विगत नौ वर्षों से आपका शुभ आगमन आष्टा नहीं हुआ है आष्टा के श्रद्धालु जन दर्शन और आपके प्रवचन चाहते है सद गुरुदेव ने कहा कि आष्टा की आस्था अनूठी है मै स्वयं आष्टा के भोले भाले और कर्मठ श्रद्धालु जन के तथा मां पार्वती के दर्शन करने तथा श्रद्धालु जन को प्रणाम करने शीघ्र आष्टा आऊंगा। प्रभु प्रेमी संघ आष्टा के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल महासचिव प्रदीप प्रगति सहित समूचे प्रभु प्रेमी संघ ने करोड़ों श्रद्धालु जन के आराध्य के प्रति आभार प्रेषित किया है।
news@sehorenewsdarpan.com