बालिकाओं के लिए 03 दिवसीय कौशल विकास एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
a-3-day-skill-development-and-career-counseling-program-for-girls-has-been-launched
बालिकाओं के लिए 03 दिवसीय कौशल विकास एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आगामी 24 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जावर में बालिकाओं के तीन दिवसीय कौशल विकास एवं कैरियर कउंसलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश कुमार खरे ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देना, बाल विवाहों की रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाना और मेधावी बालिकाओं को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मैधावी बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।
news@sehorenewsdarpan.com