सांदीपनि सी.एम. राइज़ विद्यालय ने विज्ञान और गणित  ओलम्यिड में प्राप्त किया प्रथम स्थान   

sandipani-cm-rise-school-secured-first-place-in-the-science-and-mathematics-olympiad

सांदीपनि सी.एम. राइज़ विद्यालय ने विज्ञान और गणित  ओलम्यिड में प्राप्त किया प्रथम स्थान   
सांदीपनि सी.एम. राइज़ विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित 
ओलम्यिड में प्राप्त किया प्रथम स्थान   
आष्टा। अमित मनकोडी -- नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा के कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों सत्यम पुष्प ने गणित और अर्पिता ने विज्ञान ओलंपियाड राज्य स्तरीय परीक्षा में सम्पूर्ण आष्टा विकासखण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया और संभाग स्तरीय ओलंपियाड के लिए पात्रता हासिल की। म.प्र. शासन शिक्षा विभाग द्वारा 7 दिसंबर 2025 को सम्पूर्ण राज्य में विज्ञान और गणित ओलंपियाड का आयोजन किया था। आष्टा विकासखण्ड से सर्वाधिक 920 विद्यार्थियों ने ओलंपियाड हेतु ऑनलाईन पंजीयन करवाया था। सांदीपनि सी.एम. राइज़ विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही विश्लेषणात्मक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के उद्देश्य से गणित एवं विज्ञान विषय में ओलंपियाड का आयोजन शासन द्वारा करवाया गया जिससे विद्यार्थी चिकित्सा, तकनीकी एवं नवाचार के क्षेत्र में अग्रसर हो सकें और प्रयोगात्मक सोच का विकास कर सकें। इस दृष्टि से भारत सरकार के निर्देशानुसार कक्षा 9वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु गणित एवं विज्ञान ओलंपियाड का आयोजन किया गया। 
सभी संभागो की मेरिट तैयार कर राज्य स्तरीय ओलंपियाड के विजेताओं की घोषणा की जाएंगी। प्रत्येक विषय में पांच विद्यार्थी चयनित होंगे। इस प्रकार गणित और विज्ञान में दस विद्यार्थियों का चयन किया जाएंगा। प्रथम पुरस्कार 51,000/-, द्वितीय पुरस्कार 31,000/-, तृतीय पुरस्कार 21,000/- और ग्यारह-ग्यारह हजार के दो सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगें। 
सांदीपनि सी.एम. राइज़ विद्यालय आष्टा के विद्यार्थियों सत्यम और अर्पिता की इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय में दोंनो का सम्मान किया गया। सत्यम ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर लगातार परिश्रम करने पर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अर्पिता ने बताया कि सी.एम. राइज़ विद्यालय के प्रशिक्षित शिक्षकों के निर्देशन में न केवल अकादमिक बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। 
इस अवसर पर दोंनो विद्यार्थियों के परिवारजन भी उपस्थित हुए, जिनका भी सम्मान किया गया। अर्पिता के पिता विष्णु विश्वकर्मा ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सांदीपनि विद्यालय प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में से एक है, जिसमें न केवल लगातार छात्र संख्या में वृद्धि हो रही है, बल्कि भिन्न भिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थी आगे बढ़ रहे है। उन्होंने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वो अनुशासन में रहते हुए शिक्षकों की बातों पर ध्यान दें, और अपना भविष्य सुरक्षित करें। 
   विद्यार्थियों की इस विशेष उपलब्धि पर प्राचार्य सितवत खान एवं विद्यालय के शिक्षकों अंत्येश धारवां, असमा खानम, मनोज कर्मोदिया, भूपेन्द्र सिंह, पदमा परमार, सतीश वर्मा, धीरज शर्मा, जितेन्द्र मेवाड़े, गौतम चौरसिया, पवन राया, नवीन मौर्य, निहायत मंसूरी, रघुवीर सिंह, नेहा अंसारी, मो. इमरान, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. स्मिता नायर, राम सिंह, अभिलाषा श्रीवादी, वीरेन्द्र सिंह, हरिनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, पवित्रा कुराड़िया, आराधना चन्द्रवंशी, महेश नरगावा, प्रकाश यादव, रवि कुमार सोलंकी, शैलेन्द्र मालवीय, सीमा बघेल, अंतिमबाला हटिला, दीपक डावर, लक्ष्मी परमार, आशा रावत, जसपाल सिंह, राजेन्द्र मौर्य, पल्लवी वर्मा, सपना मेवाड़ा, पूजा असाड़े, कृतिका वर्मा, नीता जैन, नीतू चौरसिया, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, निर्मलदास बैरागी, जितेन्द्र वर्मा, हेमंत मेवाड़ा, दिनेश गहरवाल, राजेश मालवीय, राजीव सारसिया, मनोज बड़ोदिया, संतोष कुमार, गौरीशंकर मालवीय, कासिम खान, वंदना सोलंकी, संघमित्रा धांसू, रवि मालवीय, सुनिल देलमिया, नीरज सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह, विजय मंगल बगाना, डी.एस. मांडवा, श्वेता पांडे, रफत जहां, किश्वर जहां, विजय अडगले, कमलेश वर्मा, मुकुंद सिंह, कुमेर सिंह ठाकुर, संध्या पटेल, दीप्ति तोमर, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने बधाई दी।