आष्टा में पत्रकारों की बैठक संपन्न, मध्यप्रदेश प्रेस क्लब सदस्यता अभियान में 18 पत्रकार बने सदस्य
journalists-meeting-concludes-in-ashta-18-journalists-become-members-in-madhya-pradesh-press-club-membership-drive
आष्टा में पत्रकारों की बैठक संपन्न, मध्यप्रदेश प्रेस क्लब सदस्यता अभियान में 18 पत्रकार बने सदस्य
सीहोर/आष्टा। आष्टा में पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के सदस्यता अभियान के तहत लगभग 18 पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवीन जोशी के निर्देश एवम उज्जैन संभाग अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह बेस के नेतृत्व में
प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष अमित मंकोडी ने सदस्यता दिलवाई
पत्रकारों को सदस्यता के लाभ विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों, सुरक्षा, प्रशिक्षण एवं भविष्य उन्नयन के लिए लगातार कार्य करता रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में भी पत्रकारों के कौशल विकास और सुविधा बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाएंगी।
तहसील प्रेस क्लब का गठन
मध्यप्रदेश प्रेस क्लब में बैठक के दौरान कुल 18 पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की जिसमे श्री दिनेश शर्मा ,श्री संजय जोशी , श्री नवीन शर्मा , श्री नीलेश शर्मा , श्री विक्रम ठाकुर , श्री प्रवेश शर्मा , श्री पंकज जैन , श्री मोहित सोनी , श्री संदीप छाजेड़ , श्री अनिल मालवीय , श्री संजय वर्मा , श्री राजीव गुप्ता ,श्री राज बोराणा , श्री राय सिंह मालवीय , श्री जितेंद्र राठौर और पीयूष शर्मा को जिअध्यक्ष द्वारा सदस्यता दी गई ।
बैठक के दौरान आष्टा तहसील प्रेस क्लब के गठन पर चर्चा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से—
दिनेश शर्मा – तहसील अध्यक्ष
संजय जोशी – तहसील उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किए गए।
सभी उपस्थित पत्रकारों का जिलाध्यक्ष अमित मंकोडी द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित
सीहोर जिलाध्यक्ष अमित मंकोडी , दिनेश शर्मा, संजय जोशी, विक्रमसिंह ठाकुर,नवीन शर्मा, अनिलकुमार मालवीय, प्रवेश शर्मा, नीलेश शर्मा, पंकज जैन सहित अन्य पत्रकार कार्यक्रम में शामिल रहे।
news@sehorenewsdarpan.com