महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन अभियान के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
orientation-workshop-organized-under-the-campaign-to-eliminate-violence-against-women
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नवजन्मी बालिकाओं को खिलौने वितरित कर किया गया बालिकाओं स्वागत
महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन अभियान के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ योजना एवं महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन अभियान के तहत सीहोर के गंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर उन्मुखीकरण एवं नव जन्मी बालिकाओं का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवजन्मी बालिकाओं को खिलौने वितरित कर उनका स्वागत किया गया।
उन्मुखीकरण कार्यशाला के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासन श्रीमती निधि शर्मा ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि बाल विवाह समाज में फैला हुआ ऐसा अपराध है जो बालिकाओं और बालकों के जीवन में विकास को अवरूद्ध करता है तथा उनके शैक्षणिक, मानसिक और शारीरिक विकास मे बाधा बनता है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह मे शामिल होने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने वाले सभी लोगों पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत दंड का प्रावधान है। इसके साथ ही महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, मानसिक स्वास्थ्य सहित अनेक विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान श्री भूपेन्द्र अहिरवार, श्री सुरेश पांचाल, श्रीमती अकांक्षा मिश्रा, श्रीमती रोशनी राठौर, सुश्री प्रियंका दोहरे सहित स्टॉफ के सदस्य उपस्थित थे।
news@sehorenewsdarpan.com