कोठरी एवं खाचरौद मंडल में विधायक ने सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारम्भ

mla-inaugurated-the-mp-sports-festival-in-kothari-and-khachrod-divisions

कोठरी एवं खाचरौद मंडल में विधायक ने सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारम्भ
कोठरी एवं खाचरौद मंडल में विधायक ने सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारम्भ
आष्टा । देवास संसदीय क्षेत्र की आष्टा विधानसभा के सभी मंडलो में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कोठरी एवं खाचरौद मंडल में सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ किया । खेल महोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की खेल के क्षेत्र में यू तो अनेकों प्रतिभाएं ग्राम ग्राम में है,लेकिन ऐसी प्रतिभाओं,खिलाड़ियों को उचित खेल का मैदान नही मिलने से वे उभर कर सामने नही आ पाती है ।
कोठरी जो की पहलवानों का ग्राम है यह के पहलवानों ने कोठरी का नाम जिला,संभाग,प्रदेश,देश मे रोशन किया है । विधायक इंजीनियर ने कहा की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने, जो की खेल,खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने,उनेह आगे लाने,उनेह अपनी खेल का हुनर दिखाने को सुअवसर देने के लिये सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की है । आष्टा विधानसभा क्षेत्र में पंचायत स्तर से सांसद खेल महोत्सव इस ही कड़ी का एक संदेश है । आष्टा विधानसभा क्षेत्र देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के संसदीय क्षेत्र में आता है,आज से कोठरी एवं खाचरौद मंडल में यहां सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ हुआ है । सांसद खेल महोत्सव में दोनों मंडलो के कई ग्रामो के विद्यालयों से क्रिकेट, खो खो,कबड्डी,रस्साकसी आदि खेलो की टीमो के बीच प्रतियोगिता हुई । कोठरी में टंकी ग्राउंड खेल मैदान पर एवं खाचरौद मंडल में खामखेड़ा जत्रा के पीएम श्री स्कूल ग्राउंड पर आयोजित  सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल,शिव पाटीदार,सोनू गुणवान,राधेश्याम दलपति,युवराजसिंह वर्मा,यशवंतसिंह ठाकुर,वीरेन्द्र सिंह ठाकुर,जितेन्द्र आजाद,बीआरसी अजबसिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन,कार्यकर्ता,शिक्षक,विद्यार्थी, खिलाडी आदि उपस्तिथ रहे ।
खेल महोत्सव में आयोजित खेल टीमो से विधायक सहित सभी अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया ।