फल एवं सब्जी मंडी के वर्षो पूर्व निर्मित शेड को तोड़कर परिसर होगा व्यवस्थित

the-fruit-and-vegetable-market-shed-built-years-ago-will-be-demolished-to-streamline-the-premises

फल एवं सब्जी मंडी के वर्षो पूर्व निर्मित शेड को तोड़कर परिसर होगा व्यवस्थित

फल एवं सब्जी मंडी के वर्षो पूर्व निर्मित शेड को तोड़कर परिसर होगा व्यवस्थित
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में किया निरीक्षण
आष्टा। फल एवं सब्जी मंडी के वर्षो पूर्व निर्मित शेड जो कि अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर अनुपयोगी हो चुके है, जिनका आज नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा एसडीओपी आकाश अमलकार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, उपयंत्री अनिल धुर्वे, सब्जी व्यापारी मनोज कुशवाह की उपस्थिति में निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत क्षतिग्रस्त शेड को तोड़कर परिसर को समतलीकरण कर व्यवस्थित करने का निर्णय लिया।
निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि जहां हमारी अनाज कृषि उपज मंडी पूरे प्रदेश में नंबर एक ए-क्लास की मंडी है, वहीं फल एवं सब्जी मंडी भी पीछे नही है। यहां भी ग्राम्यांचल व अन्य तहसीलों के सब्जी विक्रेता बड़ी संख्या में प्रातःकाल व्यापार करने आते है, जिसके कारण बड़ी भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित होती है, जिसके कारण यातायात प्रभावित होता है। सब्जी मंडी में निर्मित वर्षो पुराने शेडों के क्षतिग्रस्त होने के कारण व्यापारी अपना व्यापार परिसर के स्थान पर रोड़ पर करते है जिसके कारण स्थिति और ज्यादा गहरा जाती है। वार्ड पार्षद श्रीमती तारा कटारिया एवं व्यापारियों की मांग पर नागरिकों की यातायात सुविधा को सुगम बनाने और व्यापारी भाईयों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षतिग्रस्त शेड को तोड़कर परिसर का समतलीकरण कर व्यवस्थित करने का काम नगरपालिका द्वारा शीघ्र ही किया जाएगा।