सांसद खेल महोत्सव आष्टा....
खिलाड़ी हार से विचलित ना हो एवं जीत के बाद अहंकार से दूर रहे,यही है सच्ची खिलाड़ी भावना-सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी
आप सभी खिलाड़ी नये सशक्त आत्मनिर्भर भारत के खिलाड़ी है-राष्ट्र निर्माण में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर
मुखर्जी ग्राउंड आष्टा पर सांसद खेल महोत्सव सम्पन्न
सांसद ने मंच से विधायक की खेलभावना,खिलाड़ियों के प्रति अपनत्व भाव की जम कर की तारीफ
सभी विजेताओं को 2 लाख के नगद पुरूष्कार,ट्राफी,मैडल किये वितरित
आष्टा । क्या आपने विचार किया या सोचा की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल महोत्सवो का आयोजन पूरे देश की सभी लोकसभा क्षेत्रों में क्यों आयोजित किये है,ये आयोजन क्यो हो रहै है । इसके पीछे प्रधानमंत्री जी की जो दूरगामी सोच है वो ये की देश का युवा स्वस्थ हो,अनुशासित हो तथा हमारे ग्रामीण अंचलों में जो छुपी और दबी खेल प्रतिभाए है उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्राप्त हो ताकि वे छुपी प्रतिभाएं उभर कर आये और आगे जा कर अपने प्रदेश,देश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका सके । खिलाड़ी हमेशा एक बात का ध्यान रखे की वे हार से दुखी और विचलित ना हो तथा जीत के अहंकार में ना डूबे उक्त उदगार आष्टा के डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ग्राउंड पर आयोजित देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में आष्टा विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव को संबोधित करते हुए कहे । सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने कहा की प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप ये आयोजन केवल देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में ही नहीं देश के सभी लोकसभा क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा के अनुभव सांसद खेल महोत्सव हो रहे हैं । उक्त आयोजन में स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले सभी खेलों जैसे कबड्डी,रस्सा खेंच,दौड़, बॉलीबाल,खो खो,आदि को इस सांसद खेल महोत्सव में शामिल किये गये है । आज आष्टा में आप सभी खेलो के खिलाड़ी अपनी अपनी टीम के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं । आप सभी को मैं अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई देता हूं । सांसद सोलंकी ने कहा की खेल में हार जीत का कोई महत्व नहीं होता है,महत्व उस बात का है कि आप हर में विचलित ना हो और जीत में अहंकार से दूर रहे । क्योकि हार के बाद ही जीत है और जीत के बाद ही ओर बड़ी जीत है । आज आपका मुकाबला खेल में सामने वाली टीम से तो है ही लेकिन आज खुले मैदान में सूर्य नारायण की तपन से भी आपका मुकाबला है । क्योंकि खुले आसमान और सूर्य की तपन के बीच आज आप सबको सांसद खेल महोत्सव में अपना प्रदर्शन करना है । आसमान में चमक रहे तेज ऊर्जा के साथ सूर्यनारायण भी आज आपकी परीक्षा लेंगे । सूर्यनारायण के तेज ओर उनके आशीर्वाद के बीच खिलाड़ियों को आज अपने पराक्रम से कामयाब होना है । सभी खिलाड़ी टीम भावना से और दृढ़ विश्वास के साथ अपने खेलों का प्रदर्शन करें यही में उम्मीद करता हु । अपने उदबोधन में देवास सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी ने आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर की खुले मंच से प्रशंसा करते हुए कहा की विधायक जी के नेतृत्व में आष्टा विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में बहुत ही अच्छी व्यवस्थाएं यहां पर सभी ने मिल कर की है,सभी अधिकारियों ने भी बहुत अच्छी मेहनत की है । आप सब खिलाड़ी टीम भावना के साथ अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करें और जीत हार की चिंता किए बिना सभी खिलाड़ी अपने-अपने खेलों में 100% देने की कोशिश करें । सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने आज मंच से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की उनके खेल के प्रति अपने समर्पण भाव की एवं खिलाड़ियों के प्रति अपनत्व के भाव की खुलकर प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभाओ में खेल महोत्सव हो रहे हैं । आज आष्टा विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव हो रहा है मैं अपने मित्रों और साथियों के साथ पूरी तैयारी के साथ यहां पर आया था ।
आठो विधानसभा में विजेता टीमों को लगभग 23 लाख रुपए के पुरस्कारों का वितरण होना है । जिसमें आष्टा विधानसभा क्षेत्र में विजेता टीमो को करीब ₹2 लाख के पुरस्कार वितरण किये जाना है । जब मैं अपनी सभी तैयारी के साथ यहां पहुंचा तब विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अपनी खेल और खिलाड़ी भावना का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र में, मेरी विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ीयो और टीमो को जो खेलो में भाग ले रही है उन सभी विजेताओं को पुरस्कार भी में अपनी ओर से ही दूंगा और उन्होंने आष्टा विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव में विजेताओं को नगद लगभग ₹2 लाख के जो पुरस्कार वितरण किया जाना है वह स्वयं ने अपनी ओर से दे कर के अपनी खेल और खिलाड़ी भावनाओं के साथ-साथ यह बता दिया कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के साथ साथ अपने खिलाड़ियों की कितनी चिंता करते हैं , उन्हें वे कितना अपना और अपनत्व पन से अपना मानते हैं । सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि खेल महोत्सव होते रहना चाहिए । शुभारम्भ के दौरान सूर्य नारायण क्रोध में नजर आ रहे थे लेकिन आपके खेल के पराक्रम की शक्ति के आगे वो शाम होते-होते मुस्कुरा कर विदा हो रहे हैं । प्रधानमंत्री भी चाहते हैं इस देश की युवा शक्ति को सही दिशा मिले, युवाओं का देश निर्माण में सही उपयोग हो, देश के नवनिर्माण में उनकी अहं महत्वपूर्ण भूमिका हो । इस अवसर पर सांसद श्री सोलंकी ने सभी युवाओं खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए सभी खिलाड़ियों को इस कुव्यसन की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि युवा नशे की लत से दूर रहे तथा किसी भी प्रकार के नशे का वो शिकार ना हो । नशा मुक्ति अभियान के तहत आज उन्होंने सभी युवाओं को यह शपथ दिलाई कि वे स्वयं, अपने मित्रों को, अपने परिवार जनों को, समाज जनों को इस नशे की लातों से दूर रहने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाकर जो भी युवा या जो भी व्यक्ति नशे की लत में शामिल है उन्हें नशा मुक्ति की ओर ले जाएंगे । सांसद ने सभी खिलाड़ियों को शानदार खेल प्रदर्शन की बधाई दी ।
"आप सभी खिलाड़ी नये सशक्त आत्मनिर्भर भारत के खिलाड़ी है-राष्ट्र निर्माण में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर"
सांसद खेल महोत्सव को संबोधित करते हुए आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि सूर्य की तपन से लड़ते हुए आज मेरे क्षेत्र के सभी युवा खिलाड़ी और सभी टीमों के प्रतिभागी खिलाड़ी अपने अपने खेलों का शानदार प्रदर्शन करेंगे ओर विजयश्री का वरण करेंगे ऐसा मुझे पूरा विश्वास है । विधायक इंजीनियर ने कहा की आप सभी खिलाड़ी नए उभरते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के युवा खिलाड़ी है । हमारे खिलाड़ी जो ग्रामों में निवास करते है तथा उन्हें अपने खेल के प्रदर्शन के लिए एक उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पाता था । इसकी चिंता देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने की ओर विभिन्न प्रकार के खेलों की ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को उभारने उन्हें प्रदेश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शन के लिए ही यह सांसद खेल महोत्सवों का आयोजन किया है । सांसद खेल महोत्सव के मंच से उभर कर हमारे ग्रामीण क्षेत्रो के खिलाड़ी प्रतिभाएं उभर कर आयेंगी ओर ये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचेंगे ऐसी मेरी शुभकामनाएं है । आप सब अच्छा खेले,जमकर खेले । जीत और हार की चिंता ना करें खेलो में ये एक सिक्के के दो पहलू होते है । आप सब केवल अपने खेल के प्रति ध्यान दे,खेल में आप 100% किस प्रकार अच्छे से अच्छा दे सके उसकी चिंता करें । विधायक ने सभी खिलाड़ियों को नये राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आव्हान किया ।
समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को,टीमो को सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं की सहभागिता करा कर पुरुष्कारो का वितरण किया । इस अवसर पर सभी सहयोगी विभागों के विभाग प्रमुखों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी,सभी संस्थाओं के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी अधिकारी कर्मचारी खिलाड़ी,शिक्षक तथा विद्यालयों की एवं ग्रामों की टीम के खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जैन-अमित व्यास ने किया एवं अंत में आभार बाबूलाल पटेल ने व्यक्त किया ।