पेयजल समस्या के निराकरण के लिए ग्राम खामलिया में जल चौपाल आयोजित

a-jal-chaupal-water-forum-was-organized-in-the-village-of-khamaliya-to-resolve-the-drinking-water-crisis

पेयजल समस्या के निराकरण के लिए ग्राम खामलिया में जल चौपाल आयोजित

पेयजल समस्या के निराकरण के लिए ग्राम खामलिया में जल चौपाल आयोजित

 

सीहोर, 23 मार्च, 2026 

 

            ग्रीष्म काल को दृष्टिगत रखते हुए सीहोर जनपद के ग्राम खामलिया में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए जल चौपाल का आयोजन किया गया। जल चौपाल में जनपद सीईओ श्रीमती श्रीमती नमिता बघेल ने ग्रामवासियों से पेयजल समस्या के निराकरण के संबंध में चर्चा की और संबंधित कार्यपालन यंत्री को निराकरण के निर्देश दिए।

 

      जल चौपाल में ग्रामवासियों ने गतवर्ष गांव मे ही स्थित राम मंदिर के पास कराये गये बोर एवं सोसायटी के पास स्थित बोर की सफाई कराने की मांग की, जिस पर सहायक यंत्री द्वारा बोर की सफाई कराई गई और जल प्रदाय पुनः बहाल करने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा 5000 लीटर क्षमता की प्लास्टिक टंकी स्थापित करने का निर्णय लिया गया। जल चौपाल में नल कनेक्शन धारी ग्रामवासियों से भी नियमित जलकर जमा करने की अपील की गईताकि समय पर पेयजल आपूर्ति की जा सके। इस दौरान सहायक यंत्री श्री एनआर अहिरवार, उपंयत्री श्री अनिल खरे, कलस्टर प्रभारी सुश्री आकांक्षा डाबरसरपंच श्री कुलदीप सिंह राजपूत सहित ग्राम पंचायत के पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।