13 जनवरी 2026 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

a-legal-literacy-camp-will-be-organized-on-january-13-2026

13 जनवरी 2026 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

आष्टा:- माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर एवं श्री विजय डांगी, द्वितीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, आष्टा के निर्देशानुसार श्री महेश कुमार चौहान, प्रथम जिला न्यायाधीश आष्टा के द्वारा एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर सामुदायिक पुलिस योजना ‘‘सृजन’’ किशोर सशक्तिकरण सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम जो कि  दिनांक 07 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक मध्य प्रदेश पुलिस एवं युवा विकास मंडल सीहोर द्वारा द्वारा चलाया गया है। जिसके अंतर्गत थाना आष्टा में आज दिनांक 13 जनवरी 2025 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें  पोक्सों संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि कानूनी प्रावधानों केे माध्यम से बच्चों के साथ होने वाले यौन व्यवहार और यौन शोषण को प्रभावी ढंग से रोकने हेतु लाया गया था। यह लैंगिक रूप से तटस्थ कानून है इसके अंतर्गत लड़कियों के साथ ही लड़कों को भी 18 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को अवैध यौन गतिविधियों के विरूद्ध संरक्षण दिया गया है। उक्त शिविर का संचालन बाबू कलेशरिया द्वारा किया गया है। शिविर में थाना प्रभारी श्री गिरीश दुबे, सहायक निरीक्षक रामचरण नारोलिया, सुरेन्द्र परमार, लखन लाल वैद्य, एवं सृजन कार्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।