ग्राम खड़ी हाट में सात दिवसीय  श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ,निकली कलश यात्रा,विधायक हुए शामिल

a-seven-day-shrimad-bhagwat-katha-commenced-in-khadi-haat-village-a-procession-with-sacred-pots-was-held-and-the-mla-also-participated

ग्राम खड़ी हाट में सात दिवसीय  श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ,निकली कलश यात्रा,विधायक हुए शामिल
ग्राम खड़ी हाट में सात दिवसीय  श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ,निकली कलश यात्रा,विधायक हुए शामिल
आष्टा । आष्टा के ग्राम खड़ी हाट में आज से सात दिवसीय श्री मदभागवत कथा का आज भव्य शुभारम्भ हुआ । कथा के शुभारम्भ के पूर्व ग्राम में बैंड बाजो के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई  जिसमे सेकडो श्रद्धालु माताएं बहने सिर पर कलश लिये शामिल हुई,ओर पूरे जुलूस मार्ग पर नाचते गाते हुए नगर परिक्रमा की गई । व्यास पीठ से पूज्या कविता दीदी द्वारा श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि वर्तमान पीढ़ी को पढ़ाई लिखाई के साथ साथ संस्कार एवम धार्मिक शिक्षा दी जाना अत्यंत ही जरूरी है । आज जाति पति के चक्कर ने हमारे सनातन धर्म को कमजोर किया जा रहा है । इसलिए हम सब को मिलकर जात पात के भेद भाव को मिटाना है ।
आज प्रथम दिवस कथा में सेकडो श्रद्धालुओं द्वारा कथा का रसा स्वादन किया । इस अवसर पर आज निकली कलश यात्रा में विधायक  गोपालसिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक  रघुनाथसिंह मालवीय, डोडी मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर भी शामिल होने ग्राम खड़ी पहुचे ओर शामिल हुए ।