आज प्रारंभ हुए अभियान में नपाकर्मियों ने पकड़े 8 खूंखार श्वान

in-the-campaign-that-started-today-municipal-workers-caught-8-dangerous-dogs

आज प्रारंभ हुए अभियान में नपाकर्मियों ने पकड़े 8 खूंखार श्वान

आज प्रारंभ हुए अभियान में नपाकर्मियों ने पकड़े 8 खूंखार श्वान
आष्टा। शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने एवं नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति द्वारा नगर में आवारा श्वानों को पकड़ने का अभियान चलाया गया।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि आए दिन नगर में श्वानों की उत्दंडता देखने को मिल रही थी, साथ ही नागरिकों द्वारा शिकायते भी की जा रही थी। वहीं छोटे बच्चों व आम नागरिकों को श्वानों के काटने से घायल भी होना पड़ता था। इन सभी को ध्यान में रखते हुए एवं शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन कर नगर में आवारा विचरण करने वाले श्वानों की बढ़ती समस्या को नियंत्रित करने के लिए आजसे यह अभियान प्रारंभ किया है जो लगातार जारी रहेगा। आज प्रारंभ किए गए अभियान में लगभग 8 खूंखार श्वानों को पकड़ा गया है, जिन्हें नगर से दुरस्थ छोड़ा गया। इस अभियान से आवारा कुत्तों के काटने और रेबीज फैलने के जोखिम से कुछ हद तक निजात मिलेगी।