विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जन्मदिवस पर आज आष्टा में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

all-india-grand-poet-conference-in-ashta-today-on-the-birthday-of-mla-gopal-singh-engineer

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जन्मदिवस पर आज आष्टा में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन
आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के जन्मदिवस पर आज आष्टा में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन,देश के ख्यातनाम कवि करेंगे अपनी रचनाओं का पथ
आष्टा । आष्टा विधायक श्री  गोपालसिंह इंजीनियर के जन्मदिन के उपलक्ष में आज 1 नवम्बर दिन शनिवार को आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर मित्र मंडली द्वारा आष्टा नगर के सुभाष चौक चारबत्ती चोराहे पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के आज जन्मदिवस एवं मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस के अवसर पर आज 1 नवंबर दिन शनिवार को रात्रि 9 बजे से नगर के सुभाष चौक चार बत्ती चौराहे पर विशाल अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है । उक्त आयोजित कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध ख्याति नाम आमंत्रित कविगणों द्वारा काव्य पाठ किया जायेगा । नागौरी ने बताया की उक्त आयोजित कवि सम्मेलन में श्री शशिकांत यादव देवास,श्री शंभू शिखर बिहार,श्री सरदार प्रताप फौजदार नई दिल्ली,श्री रामभदावर जयपुर,डॉ रुचि चतुर्वेदी आगरा,श्री अर्जुन अल्हड़ कोटा,श्री दिनेशदेसी घी शाजापुर जैसे ख्यात नाम कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे । श्री ललित नागौरी ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों, काव्य प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों से अपील की है, कि अधिक से अधिक संख्या में 1 नवंबर 2025  दिन शनिवार को रात्रि 9:00 बजे सुभाष चौक आष्टा पर पधार कर आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन को सफल बनाएं ।