जनप्रतिनिधियों ने किया नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण

elected-representatives-inaugurated-the-newly-constructed-chief-minister-sanjeevani-clinic

जनप्रतिनिधियों ने किया नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण

जनप्रतिनिधियों ने किया नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण 

संजीवनी क्लीनिक से नागरिकों को आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

  

      विधायक श्री सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने सीहोर के वार्ड क्रमांक 34 में नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया। सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि इस नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक से 07 वार्डों के नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

 

      उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर के पास मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। जहाँ सामान्य बीमारियों का इलाजदवाइयांपैथोलॉजी जाँचें और विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह जैसी सुविधाएँ आसानी से मिलती हैंजिससे स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ हो रही हैं। कार्यक्रम के दौरान डीएचओ डॉ मालती आर्या, डॉ पिकेश अग्रवाल, श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री हरिओम मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।