03 दिसम्बर 2025 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
legal-literacy-camp-to-be-organised-on-03-december-2025
03 दिसम्बर 2025 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
आष्टा:- माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के निर्देशानुसार में श्रीमती ऋचा जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, आष्टा जिला सीहोर के द्वारा दिनांक 03 दिसम्बर 2025 को दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में आष्टा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती जैन ने कहा कि दिव्यांगता को अक्सर लोग केवल शारीरिक कमी के रूप में देखते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह कमी नहीं, बल्कि परिस्थितियों की एक चुनौती है. इंसान ने जब-जब सीमाओं को स्वीकार करने से इनकार किया है, उसी समय नई तकनीक, नई सोच और नए आविष्कार जन्म लेते रहे हैं. आज दुनिया उस मोड़ पर है, जहां विकलांगता का मतलब अब जीवन भर निर्भर रहना नहीं रहा, बल्कि नई संभावनाओं की शुरुआत बन चुका है। हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस इसी सोच को आगे बढ़ाने का दिन है। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री संतोष शर्मा शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
news@sehorenewsdarpan.com