मुस्कान अभियान के अंतर्गत आष्टा थाना पुलिस द्वारा दो नाबालिक बालिकाओं को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा गया

under-the-muskan-abhiyan-two-minor-girls-were-recovered-by-the-ashta-police-station-and-handed-over-to-their-families

मुस्कान अभियान के अंतर्गत आष्टा थाना पुलिस द्वारा दो नाबालिक बालिकाओं को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा गया
मुस्कान अभियान के अंतर्गत आष्टा थाना पुलिस द्वारा दो नाबालिक बालिकाओं को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा गया

मुस्कान अभियान के अंतर्गत आष्टा थाना पुलिस द्वारा दो नाबालिक बालिकाओं को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा गया

थाना आष्टा में दो अलग-अलग मामलों में नाबालिक बालिकाओं के अपहरण की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

प्रकरण में फरियादियों द्वारा रिपोर्ट की गई कि दिनांक 02.10.2025 और 19.10.2025 को उसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस पर थाना आष्टा में अपराध क्रमांक 467/2025, 492/2025, धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 घटना के बाद से ही पुलिस द्वारा दोनों नाबालिक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे थे।

 मुस्कान अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आष्टा श्री आकाश अमलकर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं।थाना आष्टा की टीमों ने अथक प्रयास कर ग्राम भंवरा एवं अमरावती (महाराष्ट्र) से दोनों नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाब किया। दस्तयाब की गई बालिकाओं को नियमानुसार उनके परिजनों को सौंपा गया तथा अपहरण के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।बालिकाओं के कथन अनुसार प्रकरणों में अपहरण  एवं अन्य सुसंगत धाराओं में भी प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी: महेन्द्र गोयल पिता नारायण सिंह गोयल, जाति बलाई, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बिजौरी, थाना इछावर।

राजाराम पिता श्यामलाल, जाति धनवारे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम लिंगापानी, थाना हरणगांव, जिला देवास।

कार्रवाई में विशेष भूमिका:निरीक्षक गिरीश दुबे (थाना प्रभारी, आष्टा)सहायक उपनिरीक्षक रमेश माझीसहायक उपनिरीक्षक सुभाष कटारेम.आर. 201 हंसा परमारआर. 121 देवेन्द्र राजपूतआर. चालक 505 दीपकआर. 13 प्रवीणआर. 526 अमन