टेनिस कोर्ट का कलेक्टर बालागुरु के. ने किया लोकार्पण

the-tennis-court-was-inaugurated-by-collector-balaguru-k

टेनिस कोर्ट का कलेक्टर बालागुरु के. ने किया लोकार्पण

टेनिस कोर्ट का कलेक्टर बालागुरु के. ने किया लोकार्पण


सीहोर।  लगभग 112 वर्ष पुराने सीहोर क्लब (पुराना नाम डेविस क्लब) के जीर्णोद्धार किये गए टेनिस कोर्ट का शुभारंभ रविवार को कलेक्टर एवं क्लब के अध्यक्ष बालागुरु के. द्वारा एक सादगीपूर्ण समारोह में रिबन काटकर किया गया।
 इस अवसर पर क्लब के सदस्य डॉ. अनीस खान ने संचालन करते हुए बताया कि क्लब में दो लॉन टेनिस ग्राउंड का जीणोद्धार किया गया है। दोनों लॉन टेनिस ग्राउंड क आज जिलाधीश एवं क्लब अध्यक्ष श्री बाला गुरु के. द्वारा सदस्यगण, गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में लोकार्पित किया गया। इस क्लब की स्थापना सन 1914 में ब्रिटिश सरकार के तत्कालीन पॉलिटिकल एजेंट डब्ल्यूएस डेविस ने की थी।  यह के कोर्ट में 1956 में पहली फ्लड लाइट लगाई गई जो मध्यप्रदेश में पहली थी। सन 2006 में यहां तत्कालीन जिलाधीश डीपी आहूजा के सफल प्रयास से डेको टर्फ ग्राउंड ग्राउंड समर्पित किया गया। 2008 में पूर्व  जिलाधीश  संदीप यादव ने दूसरे ग्राउंड पर भी डेको टर्फ से सुसज्जित कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
इसके बाद वर्तमान जिला जिलाधीश श्री बाला गुरु के. द्वारा दोनों डेको टर्फ टेनिस ग्राउंड को नया रूप देकर लोकार्पित किया। इस ग्राउंड पर पूर्व में कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं। क्लब के महासचिव शैलेंद्र पहलवान जो एक बेहतरीन खिलाड़ी और  कोच हैं। जिन्होंने अब तक अपनी कला से कई खिलाड़ी तराशे हैं जो राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन खिलाड़ियों की तीसरी पीढ़ी भी उनसे ही आज भी कोचिंग ले रही है। कई खिलाड़ी राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर टेनिस के खेल में सीहोर का नाम रोशन कर चुके हैं। श्री शैलेंद्र पहलवान अपना पूरा जीवन खेलों के लिए समर्पित कर चुके हैं। आज उनको इस उपलब्धि पर जिलाधीश  ने सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी डॉक्टर कैलाश अग्रवाल, क्लब के सचिव उमेश शर्मा, डॉ. ए.ए. कुरेशी, वरिष्ठ पत्रकार रघुवर दयाल गोहिया, अनिल पालीवाल, कैलाश अग्रवाल, सतीश शर्मा, शैलेंद्र सिंह चंदेल, टीनी तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौहान, फोटो जर्नलिस्ट संतोष कुशवाह, योगाचार्य सुरेश बाबू राठौर, रूपेश खरे, लोकेश श्रीवास्तव, डॉ.ओपी मेवाड़ा, डॉ. मनोज सक्सेना, हबीब खान पूर्व आर्मी मेन, डॉ.अमान खान, निखिल रनपुरिया, अत्ताउल्लाह खान, लईक भाई अंसारी, हरीशचंद्र आर्य आदि उपस्थित थे। अंत में आभार उमेश शर्मा ने माना।