सीहोर जिले के 80 गांवों के 12,761 हितग्राही हुए लाभान्वित
12761-beneficiaries-from-80-villages-of-sehore-district-were-benefited
जनजातीय आबादी के सर्वांगीण विकास और कल्याण में सार्थक साबित हुआ धरती आबा अभियान
सीहोर जिले के 80 गांवों के 12,761 हितग्राही हुए लाभान्वित
अभियान ने जनजातीय समुदाय के लिए विकास का मार्ग किया प्रशस्त
सीहोर, 14 नवंबर 2025
भारत सरकार के निर्देशानुसार हाल ही में जनजातीय आबादी के सर्वांगीण विकास और कल्याण के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान संचालित किया गया, जो जनजातीय गौरव दिवस की भावना को और अधिक सार्थक बनाता है। यह महत्वाकांक्षी अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक संचालित हुआ था, जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदायों के लिए समान अवसरों का सृजन, सामाजिक-आर्थिक स्तर में उन्नति, बुनियादी ढांचे का विकास तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका से जुड़े क्षेत्रों में निर्णायक सुधार लाना था। इस अभियान के तहत सीहोर जिले के 80 ग्रामों को चयनित किया गया था, जहां शिविरों के माध्यम से पात्र जनजातीय हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से लाभान्वित किया गया। इस पहल ने न केवल जनजातीय क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुँच को मजबूत किया, बल्कि जनजातीय समुदाय के लिए विकास का एक सुनिश्चित मार्ग भी प्रशस्त किया।
इस अभियान के तहत सीहोर जिले के चयनित 80 गांवों के जनजातीय समुदाय के कुल 12,761 हितग्राहियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया। अभियान के तहत आधार कार्ड से 2271, आयुष्मान भारत कार्ड से 3410, जाति प्रमाणपत्र से 2221, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से 103, पेंशन योजना से 316, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से 599, प्रधानमंत्री जन-धन योजना से 324, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 305, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 122, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 195, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 389, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 570, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से 76, राशन कार्ड से 457, सिकल सेल टेस्टिंग के माध्यम से 229, सुकन्या समृद्धि योजना से 77, निवास प्रमाणपत्र से 262, मनरेगा से 246, मिशन इंद्रधनुष से 95, मुद्रा योजना से 14, तथा पोषण अभियान के अंतर्गत 480 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया है।
news@sehorenewsdarpan.com