गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
on-republic-day-the-collector-will-hoist-the-flag-at-the-district-level-ceremony
गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस समारोह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह सीहोर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री बालागुरू के. गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप ध्वजारोहण करेंगे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. प्रात: 07:30 बजे कलेक्टर निवास पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात प्रात: 07:45 बजे जिला सहकारी बैंक और प्रात: 08 बजे कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।
समारोह के लिए जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम अनुसार प्रात: 08:59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रात: 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, सलामी एवं राष्ट्रगान होगा। इसके बाद 09:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा आकाश में गुब्बारे छोड़े जाएंगे और 09:10 बजे परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 09:25 बजे मुख्यमंत्री के संदेश वाचन का सीधा प्रसारण होगा। 09:55 बजे बधाई संदेश का वाचन होगा। 10 बजे हर्ष फायर एवं राष्ट्रगान होगा। प्रात: 10:10 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट, प्रात: 10:25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा प्लाटून कमांडरों से परिचय, प्रात: 10:30 बजे स्वतंत्रता संग्राम एवं लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान होगा। इसके बाद 10:35 बजे से 11:10 बजे तक विभिन्न स्कूलों के दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके बाद 11:30 बजे बैंड दल का प्रदर्शन, 11:33 बजे विभिन्न विभागों की झांकी का प्रदर्शन और 11:50 बजे प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार का वितरण होगा। इसके पश्चात दोपहर 12:20 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
news@sehorenewsdarpan.com