व्यापारियों को दिया गया ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली का प्रशिक्षण

traders-were-given-training-on-the-e-token-fertilizer-distribution-system

व्यापारियों को दिया गया ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली का प्रशिक्षण

व्यापारियों को दिया गया ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली का प्रशिक्षण

 

सीहोर15 जनवरी2026

 

            कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा सीहोर जिला सहकारी बैंक में ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली के संबंध में व्यापारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उप संचालक श्री अशोक उपाध्याय ने बताया कि किसानों को उर्वरक वितरण के लिए शासन द्वारा ई-टोकन प्रणाली चालू की गई है। जिसमें किसानों को पारदर्शी रूप से उर्वरक वितरित किया जाएगा। इससे किसानों का समय बचेगा और उर्वरकों की कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी।

 

      कार्यक्रम में इफको क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनुज कर्मी द्वारा नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं इसकी उपयोगिता की उपयुक्त विधि के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान सहायक संचालक श्री अनिल कुमार जाट, जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक श्री सौरभ जुनवाल, श्री ताहिर हुसैनश्री कमल सिंह ठाकुरश्री बीएस मेवाड़ाश्री वीके शर्मा, श्री लाडसिह बकोदिया, श्री आशीष राठौर और श्री जितेन्द्र मेवाड़ा उपस्थित थे।