प्रधान जिला न्यायाधीश ने न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ 

principal-district-judge-inaugurated-nyayotsav-legal-services-week

प्रधान जिला न्यायाधीश ने न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ 

प्रधान जिला न्यायाधीश ने न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ 

मैराथन एवं वॉकथन दौड़ को दिखाई हरी झंडी 

इस विशेष सप्ताह के तहत आमजनों को विधिक सेवा योजनाओं के बारे में दी जाएगी जानकारी

 

सीहोर09 नवंबर 2025

 

      प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र आर्य ने विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर से मैराथन दौड़ एवं वॉकथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। यह न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 09 नवंबर से 14 नवंबर तक चलेगा। इस विधिक सेवा सप्ताह में आमजनों तक योजनाओं एवं न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूकता एवं साक्षरता संबधी अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

      इस अवसर पर आमजनों को नालसा एवं सालसा तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और जागरूक करने के उद्देश्य से पृथक-पृथक ब्रोशर्सपम्पलेट्सबुकलेट्सन्यूजलेटर बैनर आदि के माध्यम से जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान एनआईएमएचआर के विद्यार्थियों द्वारा "अपने अधिकारों को जाने" थीम पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया तथा कानूनी अधिकारों के सम्बंध में कविता वाचन भी कराया गया। मैराथन एवं वॉकथन दौड़ में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री प्रकाश चंद्र आर्य, सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, अन्य न्यायाधीशगणअधिवक्तागण एवं अन्य प्रतिभागी शामिल हुए।

 

      शुभारंभ अवसर पर श्री हेमंत जोशी विशेष न्यायाधीशश्री संजय गोयल प्रथम जिला न्यायाधीशश्री एमके वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणश्रीमती विनीता गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटश्री दीपेन्द्र मालू न्यायिक मजिस्ट्रेटश्री राजेश वर्मा सचिव अभिभाषक संघ सहित अधिवक्तागणलीगल एड डिफेंस काउंसिल्स एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।